
नाॅनस्टाॅप 100: ज्ञानवापी केस पर SC में सुनवाई आज, मामले पर बाबरी के पूर्व पक्षकार का भड़काऊ बयान
AajTak
आज सुप्रीम कोर्ट में दोपहर 3 बजे वाराणसी ज्ञानवापी मामले में सुनवाई होगी. मुस्लिम पक्ष की याचिका पर जिरह होगी. ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने कुछ और सबूत पेश करने का दावा किया है. कल हिंदू पक्ष ने जवाब दाखिल किया, कहा भूखंड के मालिक आदि विश्वेसवर हैं, औरंगजेब के पास मालिकाना हक नहीं है. ज्ञानवापी पर बयानबाजी नहीं थम रही है. बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार हाजी महबूब ने भड़काऊ बयान दिया, बोले - कुछ हुआ तो पूरा मुल्क तबाह हो जाएगा. ज्ञानवापी पर मुख्यमंत्री सोच कर फैसला लें. कुछ लोग भ्रम में जी रहे कि अयोध्या की तरह ज्ञानवापी और मथुरा ईदगाह भी ले लेंगे. कल सर्वे की रिपोर्ट सौंपी गई, 14 से 16 मई की पड़ताल 12 पन्नों में दर्ज है, आजतक के पास रिपोर्ट की कॉपी मौजूद है. देखें नाॅनस्टाॅप 100.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












