
नासिक: अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से जानलेवा हादसा, देखें तस्वीरें
AajTak
देश में एक तरफ ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है, दूसरी ओर महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक कर गया जिससे 10 की मौत हो गई.
देश में एक तरफ ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है, दूसरी ओर महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक कर गया जिससे 22 लोगों की मौत हो गई. (नासिक से प्रवीण ठाकरे की रिपोर्ट) जिस वक्त ये घटना हुई, तब अस्पताल में 171 मरीज थे. ऑक्सीजन लीक होने की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लीकेज की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई करीब आधे घंटे तक ठप हो गई थी, जिसकी वजह से वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों की मौत हो गई है. हादसे के वक्त अस्पताल में वेंटिलेटर पर कुल 23 मरीज थे. हालात को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुरू में कहा था कि लीकेज को कंट्रोल कर लिया गया है, किसी की भी मौत नहीं हुई है लेकिन बाद में पता चला कि 22 मौतें हो गई.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












