
नारायण राणे के बयान से बीजेपी ने काटी कन्नी, फडणवीस बोले- संयम बरतना चाहिए था
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने नारायण राणे के बयान से खुद को अलग कर लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि नारायण राणे को मुख्यमंत्री को लेकर बयान देते वक्त संयम बरतना चाहिए था.
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान को लेकर महाराष्ट्र में बवाल छिड़ा हुआ है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने नारायण राणे के बयान से खुद को अलग कर लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि नारायण राणे को मुख्यमंत्री को लेकर बयान देते वक्त संयम बरतना चाहिए था. देवेंद्र फडणवीस बोले कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अगर स्वतंत्रता को लेकर कुछ भूल गए थे, तो इस मसले को किसी और बेहतर तरीके से कहा जा सकता था. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इसका बदला जैसे को तैसे के मोड में लिया जाए. हम भले ही मंत्री के बयान का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन हम उनके साथ हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












