
'नायक नहीं, खलनायक है तू' जब तिहाड़ के जेलर दीपक शर्मा ने इस गाने पर किया डांस, लहराई पिस्टल
AajTak
असल में जेलर साहब एक बर्थ डे पार्टी में गए थे. वहां उन्होंने कानून को अपने हाथ में लिया और पिस्टल हाथ में लेकर अपने दोस्तों के साथ डांस करने लगे. जिस गाने पर वो डांस कर रहे थे वो भी कोई आम गाना नहीं था. ये गाना था संजय दत्त की बहुचर्चित फिल्म खलनायक का- 'नायक नहीं... खलनायक है तू.'
Tihar Jail Jailer Deepak Sharma Viral Video: तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा फिर विवादों में है. इस बार ये विवाद जुड़ा है उनके डांस को लेकर. दरअसल, वो एक पार्टी में डांस कर रहे थे. अब डांस तक तो बात ठीक थी, लेकिन अचानक डांस करते करते उन्होंने अपनी पिस्टल निकाली और लहराने लगे. इसी दौरान पार्टी में मौजूद कोई शख्स उनका वीडियो भी बना रहा था. लिहाजा, ये पूरा पिस्टल वाला डांस कैमरे में कैद हो गया. और अब दीपक शर्मा का डांस वाला वीडियो वायरल हो रहा है.
दिल्ली पुलिस की जांच अब दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि वो ये जांच कर रहे हैं कि हथियार लाइसेंसी है या गैर लाइसेंसी. और अगर पिस्टल लाइसेंसी भी है तो दीपक के खिलाफ तिहाड़ जेल प्रशासन को सख्त एक्शन लेने के लिए लिखा जा रहा है.
जेलर नहीं खलनायक! असल में जेलर साहब एक बर्थ डे पार्टी में गए थे. वहां उन्होंने कानून को अपने हाथ में लिया और पिस्टल हाथ में लेकर अपने दोस्तों के साथ डांस करने लगे. जिस गाने पर वो डांस कर रहे थे वो भी कोई आम गाना नहीं था. ये गाना था संजय दत्त की बहुचर्चित फिल्म खलनायक का- 'नायक नहीं... खलनायक है तू.'
तिहाड़ जेल ने शुरू की जांच अब जानकारी मिली है कि इस सिलसिले में तिहाड़ जेल ने जांच शुरू कर दी है. सूत्रों का कहना है कि दीपक शर्मा के खिलाफ इस बार सख्त एक्शन की तैयारी है. उधर, दिल्ली पुलिस ने भी वीडियो का संज्ञान ले लिया है.
भाजपा पार्षद के पति की बर्थ डे पार्टी में कांड बताया जा रहा है कि दीपक शर्मा ने गुरुवार रात घोंडा से भाजपा की निगम पार्षद के पति की जन्मदिन पार्टी में डांस करते हुए पिस्टल लहराई. ये आयोजन सीमापुरी थाने के पास चल रहा था. ऐसे में सवाल खड़ा हो गया है कि क्या दीपक शर्मा को अपनी सुरक्षा के लिए सरकारी हथियार मिला हुआ है, जब कि वो तिहाड़ जेल का अधिकारी है. दूसरा, सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि अगर ये लाइसेंसी हथियार है, तो क्या कोई अधिकारी इस तरह से इसका दुरुपयोग कर सकता है?
दीपक के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी इस बाबत तिहाड़ जेल के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि उन्हें दीपक शर्मा की तमाम कारस्तानियों के बारे में जानकारियां मिल रही है. उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है. दीपक शर्मा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है. अधिकारियों का कहना है कि ये जेल नियमों के विरुद्ध है. कैसे कोई अधिकारी पिस्टल लहरा कर ये हरकत कर सकता है?

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






