
'नाम, नमक, निशान, वफादारी और इज्जत का रखें ध्यान', देखें बेमिसाल योद्धा Bipin Rawat की खूबियां
AajTak
देश, देशवासियों की रक्षा के लिए ऊंचाई वाले युद्ध क्षेत्र और आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशनों के विशेषज्ञ वो जनरल बिपिन रावत ही थे, जिन्होंने इक्कीसवीं सदी में सीमा पार जाकर दुश्मन को उनके नापाक हरकत का अंजाम सिखाना शुरु किया. बता दें आतंक विरोधी अभियान में दो कदम आगे बढ़कर फैसले लेने वाले ये जनरल बिपिन रावत ही थे, जिन्होंने पूर्वोत्तर में पहले बड़े ऑपरेशन अंजाम दिए. बात जून 2015 की है. मणिपुर में आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद 21 पैरा कमांडो के जवानों ने सीमापार जाकर म्यांमार में आतंकी संगठन के दहशतगद्रों को ढेर किया था. सीमा पार म्यांमार में ऑपरेशन करने वाली 21 पैरा कमांडो तब थर्ड कॉर्प्स के अधीन थी. जिसके कमांडर थे बिपिन रावत.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











