
'नामी-गिरामी प्रधानमंत्री ने रेप किया...', जेफरी एपस्टीन की सर्वाइवर ने आत्मकथा में खुलासा कर तहलका मचा दिया
AajTak
वर्जीनिया गिफ्रे के हवाले से 'नोबॉडीज गर्ल' में रोंगटे खड़े कर देने वाले विवरण दर्ज है. इस किताब में एपस्टीन सेक्स स्कैंडल की सर्वाइवर वर्जीनिया कहती हैं कि उस 'नामी-गिरामी प्रधानमंत्री' ने बार-बार मेरा गला दबाया जब तक कि मैं बेहोश नहीं हो गई और मुझे अपनी जान के लिए डरते हुए देखकर उसे खुशी हुई.
जेफरी एपस्टीन सेक्स कांड की मुखर सर्वाइवरों में से एक रही वर्जीनिया गिफ्रे की कहानी पर आधारित पुस्तक अमेरिका और यूरोप में बवंडर लेकर आई है. वर्जीनिया गिफ्रे की मौत के बाद बाजार में आ रही पुस्तक नोबॉडीज गर्ल (Nobody’s Girl) जेफरी एपस्टीन और उसके सेक्स सिंडिकेट के कारनामों की दास्तान है. इस पुस्तक में वर्जीनिया गिफ्रे के हवाले से दावा किया गया है कि एक 'नामी-गिरामी प्रधानमंत्री' ने उनके साथ रेप किया था.
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में उनकी मृत्यु के छह महीने बाद प्रकाशित इस संस्मरण में दुनिया भर के शक्तिशाली पुरुषों के हाथों वर्षों तक चले यौन शोषण, जबरदस्ती और तस्करी का बेबाक विवरण दिया गया है.
इस संस्मरण में गिफ्रे बताती हैं कि कैसे एपस्टीन ने उसे तस्करी के जरिये अपने कैद में किया फिर उसके कई प्रभावशाली सहयोगियों ने उनका यौन शोषण किया. किताब में सबसे चौंकाने वाले दावों में से एक, एक अनाम "जाने-माने प्रधानमंत्री" से जुड़ा है. वर्जीनिया ने इस 'अनाम पीएम' पर बेरहमी से पिटाई और बलात्कार का आरोप लगाया है.
गिफ्रे इस साल की शुरुआत में अपनी मृत्यु से पहले पुरस्कार विजेता पत्रकार और लेखिका एमी वालेस के साथ मिलकर "नोबडीज़ गर्ल: अ मेमॉयर ऑफ़ सर्वाइविंग एब्यूज़ एंड फाइटिंग फ़ॉर जस्टिस" नाम के संस्मरण पर काम कर रही थीं.
एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार 400 पृष्ठों वाली यह पुस्तक 21 अक्टूबर को बाजार में आई है.
गिफ्रे ने इस कथित घटना का विस्तृत विवरण दिया और बताया कि कैसे "उनका इस्तेमाल किया गया और उन्हें अपमानित किया गया और कई बार तो उनका गला घोंटा गया उन्हें पीटा गया और खून से लथपथ कर दिया गया." उन्होंने लिखा कि उन्हें डर था कि वह "एक यौन दासी के रूप में मर जाएंगी."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











