
'नाबालिग हूं, अभी शादी नहीं करनी', लड़केवालों को किया फोन और फिर...
AajTak
झारखंड के कोडरमा में एक किशोरी ने घरवालों के खिलाफ जाकर जो हिम्मत दिखाई उसकी जमकर तारीफ हो रही है.
झारखंड के कोडरमा में एक किशोरी ने घरवालों के खिलाफ जाकर जो हिम्मत दिखाई उसकी जमकर तारीफ हो रही है. पढ़-लिखकर कुछ करने की चाह रखने वाली किशोरी की शादी तय हो गई, लेकिन बारात आने से पहले उसने दूल्हा पक्ष को फोन करके शादी करने से इनकार कर दिया. उसने कहा कि 'मैं अभी नाबालिग हूं...' (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) ये मामला कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड की मधुबन पंचायत का है. यहां की रहने वाली किशोरी राधा की उम्र महज 17 वर्ष है. राधा के माता-पिता ने उसकी शादी तय कर दी थी. उसकी बारात आने वाली थी,लेकिन राधा को शादी करना मंजूर नहीं था. राधा पढ़-लिखकर शिक्षिका बनना चाहती है, इसलिए वो इस शादी के खिलाफ थी. परिवार वालों ने राधा की शादी बिना उसे बताए तय कर दी थी. इस पर राधा ने अपने परिवार वालों को कम उम्र में शादी नहीं करने को लेकर काफी समझाया, मगर उसके परिवार वालों ने एक न सुनी और रिश्ता आगे बढ़ा दिया. जिसके बाद राधा ने लड़के पक्ष वाले को खुद फोन कर कहा कि अभी शादी के लायक उसकी उम्र नहीं है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











