
नान बनाते समय रोटियों पर थूकता था कारीगर, वीडियो वायरल होने के बाद अरेस्ट
AajTak
मेरठ के बाद अब गाजियाबाद में भी नान बनाने वाले कारीगर का रोटियों पर थूकने का वीडियो सामने आया है. आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आ गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मेरठ के बाद अब गाजियाबाद में भी नान बनाने वाले कारीगर का रोटियों पर थूकने का वीडियो सामने आया है. आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आ गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल, ये मामला गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र इलाके का है. जहां बीते गुरुवार को गांव के एक स्कूल परिसर में एक सगाई समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें सगाई का खाना बना रहा कारीगर रोटियों में थूक लगाकर नान बनाता नजर आ रहा है. लोगों ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी से भी इस पूरे मामले में शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया और फिर जेल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार कारीगर का नाम मोहसिन है जोकि मुरादनगर इलाके का रहने वाला है. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि खाना बनाने वाला कारीगर और उसका साथी तन्दूर पर नान बना रहा है. नान बना रहा एक कारीगर प्रत्येक नान बनाने के दौरान उन पर थूक रहा है. इस दौरान किसी शख्स ने उसका वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल होने के बाद समारोह के आयोजकों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












