
नागपुर: बीजेपी विधायक की मां के अकाउंट से पैसा उड़ाने वाला युवक गिरफ्तार
AajTak
बुजुर्ग महिला के बैंक अकाउंट से पैसा निकालने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.
भारतीय जनता पार्टी के विधायक की मां के बैंक खाते से रुपये निकालने वाले व्यक्ति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. अरेस्ट किए गए शख्स का नाम रोशन श्याम सुंदर (25) है. जिसने बीजेपी महाराष्ट्र के विजय रहांगडाले (गोंदिया तिरोरा से विधायक) की मां के बैंक अकाउंट से 2 लाख रुपये निकाल लिए थे. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार रोशन श्याम सुंदर का घर नागपुर के गिट्टिखदन इलाके में है.
पुलिस द्वारा पूछे जाने पर कि इस घटना को उसने कैसे अंजाम दिया और उसको सारी जानकारी कहां से मिली, इस पर श्याम सुंदर ने बताया कि 82 साल की बुजुर्ग महिला के बैंक अकाउंट की जानकारी उसे मोबाइल के Sim के माध्यम से मिली. जिसे कुछ दिन पहले ही श्याम सुंदर ने खरीदा था. इस सिम कार्ड की मदद से उसे सारी जानकारी मिल गई. जिसके बाद ऑनलाइन के माध्यम से 3 जुलाई से 16 जुलाई के बीच 1,82,048 रुपये निकाल लिए थे. बता दें कि जिस बैंक से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है वो गोंदिया जिले के तिरोरा स्थित एक सरकारी बैंक है.
धोखाधड़ी का मामला दर्ज
जब पैसे अवैध तरीके से पैसे के निकासी से जुड़ा ये मामला सामने आया, तब विजय रहांगडाले के असिस्टेंट ने विवेक धोरे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और मामले की छानबीन में लग गई. मामले की तहकीकात और अपनी सूझबूझ के साथ पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और आखिरकार उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









