
नागपुर: फेक यू-ट्यूब प्रमोटर का एक व्हाट्सऐप मैसेज, एक ऑनलाइन टास्क और खाते से उड़े साढ़े तीन लाख
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक 29 वर्षीय व्यक्ति को साइबर ठगों ने 3.63 लाख रुपये का चूना लगा दिया.पुलिस के अनुसार, पीड़ित को कथित तौर पर खुद को यूट्यूब प्रमोटर बताने वाले एक व्यक्ति से व्हाट्सएप पर एक संदेश मिला था.
डिजिटिल युग के इस दौर में जहां तकनीक की वजह से कई चीजें आसान हुई हैं तो धोखाधड़ी के नए-नए तरीके भी ईजाद हुए हैं जिससे हर रोज देश में बड़ी संख्या में लोगों को चूना लग रहा है. ताजा मामला महाराष्ट्र के नागपुर जिले से सामने आया है जहां एक 29 वर्षीय शख्स ने कथित तौर आए एक मैसेज के चक्कर में 3.63 लाख रुपये गंवा दिए. पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी.
व्हाट्सएप के जरिए दिया लालच
पुलिस के अनुसार, पीड़ित के मोबाइल पर कथित तौर पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया. मैसेज करने वाले ने खुद को यूट्यूब प्रमोटर बताया और शख्स को पैसे कमाने का प्रलोभन दिया. एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित शख्स को कुछ ऑनलाइन करने के बदले अतिरिक्त पैसे कमाने की योजना का लालच दिया. इसके बाद पीड़ित को टास्क दिया गया जिसमें उसे शुरूआत में कुछ पैसे भी मिले.
ठग लिए 3.63 लाख
आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित शख्स से बातों ही बातों में बैंक डिटेल्स हासिल कर ली और बाद में उसे ज्यादा रिटर्न का वादा करके कुछ पैसे निवेश करने के लिए कहा. इसके बाद पीड़ित को भरोसे में ले लिया. पीड़ित ने विभिन्न बैंक खातों से आरोपी को 3.6 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






