
नागपुर-कोलकाता IndiGo फ्लाइट में बम की धमकी, रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
AajTak
फ्लाइट्स में बम की धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब महाराष्ट्र के नागपुर से पश्चिम बंगाल के कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में बम की धमकी मिली है.
फ्लाइट्स में बम की धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब महाराष्ट्र के नागपुर से पश्चिम बंगाल के कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में बम की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E812 सुबह के समय नागपुर से कोलकाता जा रही. इस दौरान ही बम की धमकी मिली, जिसके बाद फ्लाइट को सुबह 9 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
विमान में सवार सभी 187 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स को विमान में चढ़ाकर लाउंज में ले जाया गया. वहीं, फ्लाइट को जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाया गया. CISF और रायपुर पुलिस की टीमों ने विमान को कोलकाता जाने से पहले कई घंटों तक चेक किया.
रायपुर पुलिस ने यात्रियों की लिस्ट में शामिल एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. इस बात की एसपी संतोष सिंह ने पुष्टि की है. प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक विमान में बम होने की सूचना देने वाला व्यक्ति वही था. पुलिस थाने में उससे पूछताछ कर रही है.
पिछले एक महीने में अलग-अलग एयरलाइन्स की 500 से ज्यादा फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं. इस खतरे के कारण इंडिगो एयरलाइन्स की 35 फ्लाइट्स लेट हुई हैं. आमतौर पर इस तरह की धमकियां अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी जाती हैं. ये ज्यादातर झूठी साबित होती हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











