
'नहीं हुई कोई साजिश, मैं खुद 200 ग्राम ओवरवेट होने पर डिसक्वालिफाई हो चुकी हूं...', विनेश फोगाट पर बोलीं बहन बबीता
AajTak
बबीता फोगाट ने कहा कि विनेश ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की है. सिर्फ मैं और मेरा परिवार ही नहीं बल्कि पूरे देश को इससे दुख हुआ है. हम विनेश को हिम्मत देंगे कि हम सभी उनके साथ खड़े हैं. हम उससे बात कर उसे वापस मैदान में लेकर आएंगे और 2028 ओलंपिक खिलवाने का हौंसला देंगे.
पेरिस ओलंपिक में ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालिफाई हो चुकी भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने के ऐलान के बाद सभी को चौंका दिया. इस फैसले के बाद ताऊ महावीर फोगाट ने विनेश से फैसला वापस लेने की बात कही थी और अब उनकी बहन बबीता फोगाट ने भी कहा कि हमें इस फैसले से दुख हुआ है.
बबीता फोगाट ने कहा कि विनेश ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की है. सिर्फ मैं और मेरा परिवार ही नहीं बल्कि पूरे देश को इससे दुख हुआ है. हम विनेश को हिम्मत देंगे कि हम सभी उनके साथ खड़े हैं. हम उससे बात कर उसे वापस मैदान में लेकर आएंगे और 2028 ओलंपिक खिलवाने का हौंसला देंगे.
विनेश के साथ साजिश के आरोपों पर क्या बोंली बबीता?
बबीता ने कहा कि विनेश के साथ कोई साजिश नहीं हुई है. 2012 में 200 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से मैं खुद डिसक्वालिफाई हुई थी और एशियन चैंपियनशिप नहीं खेल पाई थी. पहले भी कई खिलाड़ी ओवरवेट होने की वजह से प्रतियोगिता से बाहर हुए हैं. इसमें किसी तरह की कोई साजिश नहीं है.
विनेश को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने के भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर बबीता फोगाट ने कहा कि मैं हुड्डा जी से कहना चाहूंगी कि आपने अपने दस साल के कार्यकाल में कितने खिलाड़ियों को राज्यसभा भेजा? मैं भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा दोनों से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि आप इस परिवार को तोड़ना बंद कीजिए. परिवार को लेकर राजनीति मत कीजिए. राजनीति करनी है तो मैदान में जाकर कीजिए, इस परिवार को तोड़कर राजनीति मत कीजिए.
विनेश पर क्या बोले योगेश्वर दत्त?

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






