
नहीं सुनाई कुरान की आयत तो मौलवी ने छात्र की कर दी ऐसी हालत!
AajTak
हांगकांग में एक मदरसे में छात्र के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है जिसमें छात्र को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है. इसे लेकर देश के मुस्लिम काउंसिल ने देश के मुसलमानों से कई वादे किए हैं. उन्होंने कहा है कि मदरसों में छात्रों के साथ दुर्व्यवहार को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और एक आचार संहिता लागू करने का वादा किया है.
हांगकांग के एक मदरसे में कुरान की आयत न पढ़ पाने के कारण मौलवी ने एक छात्र को इतनी बेरहमी से थप्पड़ मारा कि उसकी आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. बुधवार को 13 वर्षीय छात्र के आंख की पहली सर्जरी की गई जिसमें डॉक्टरों को छह घंटे लग गए. डॉक्टरों का कहना है कि छात्र के आंख का कॉर्निया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे ठीक करने के लिए छह महीने बाद दोबारा सर्जरी करनी पड़ेगी.
इसके बाद हांगकांग के मुस्लिम काउंसिल ने मदरसों में छात्रों के साथ दुर्व्यवहार को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और एक आचार संहिता लागू करने का वादा किया है.
इस्लामिक संस्था ने इस मामले का खुलासा होने के एक दिन बाद गुरुवार की रात को इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए कई उपाय करने का वादा किया है. पीड़ित छात्र के परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है. परिवार ने पुलिस को बताया कि छात्र कुरान की एक आयत नहीं सुना पाया जिससे गुस्साए मौलवी ने उसे ऐसे थप्पड़ मारा कि उसकी आंख बुरी तरह जख्मी हो गई.
घटना से मुस्लिम समुदाय को बड़ी सीख मिलेगी
इस्लामिक परिषद ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस घटना से मुस्लिम समुदाय को बड़ी सीख मिलेगी और परिषद किसी भी प्रकार के बाल दुर्व्यवहार को रोकने के लिए कड़ा रुख अपनाएगा. परिषद ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वो पांच दीर्घकालिक उपायों का प्रस्ताव पेश करेगा.
प्रस्तावित योजनाओं के अनुसार, मौलवियों को ऐसे मामलों पर ट्रेनिंग दी जाएगी और वो एक आचार संहिता दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेंगे. परिषद ने पोस्ट में कहा, 'बच्चों की भलाई, माता-पिता की मानसिक शांति और मदरसों की अखंडता की रक्षा के लिए मदरसों में कैमरे लगाए जाएंगे.'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.







