
नहीं रहे दिग्गज मलयालम एक्टर श्रीनिवासन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
AajTak
दिग्गज मलयालम एक्टर श्रीनिवासन का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है. लंबे समय से वो बीमार चल रहे थे. वो अस्पताल में भर्ती थे. मगर 20 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से परिवार और उनके चाहनेवालों को गहरा सदमा लगा है.
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज एक्टर, स्क्रीनराइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर श्रीनिवासन का 69 की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर ने 20 दिसंबर (शनिवार) को अस्पताल में अंतिम सांस ली. बीते कुछ दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थे. उनका इलाज चल रहा था, जिसके बाद उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. एक्टर के निधन की खबर से हर किसी को गहरा सदमा लगा है.
एक्टर श्रीनिवासन का निधन कैसे हुआ?
बताया जा रहा है कि श्रीनिवासन लंबे समय से बीमार थे. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. मगर 20 दिवंबर को उनका निधन हो गया. श्रीनिवासन के यूं जाने से उनका परिवार टूट गया है. इंडस्ट्री में भी सन्नाटा छा गया है. फैंस और सेलेब्स समेत हर किसी की आंखें नम और दिल भारी है.
श्रीनिवासन के निधन से दुखी पृथ्वीराज सुकुमारन
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने दिग्गज अभिनेता श्रीनिवासन के निधन की खबर पर दुख जताया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा- महान लेखक, निर्देशक, अभिनेता को अलविदा. उन हंसी और विचारों के लिए धन्यवाद.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












