
'इक्कीस में अपना काम नहीं देख पाए धर्मेंद्र, वो मेरे सबसे फेवरेट', बोले अगस्त्य नंदा
AajTak
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की भी आखिरी फिल्म है. ऐसे में अगस्त्य ने लेजेंडरी एक्टर के बारे में बात की और कहा कि उन्हें दुख है धर्मेंद्र अपनी आखिरी फिल्म नहीं देख पाए.
फिल्ममेकर श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. इस साल 24 नवंबर को लेजेंडरी एक्टर का निधन हो गया था. ऐसे में डायरेक्टर ने कंफर्म किया कि धर्मेंद्र के जाने के बाद फिल्म 'इक्कीस' में उनकी एक फोटो और एक लाइन डाली गई है, ताकि उनकी लेगेसी को सम्मान दिया जाए. मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इस बारे में बताया.
'इक्कीस' में धर्मेंद्र की लेगेसी को किया जाएगा सम्मानित
'इक्कीस' में धर्मेंद्र का असर उनके स्क्रीन टाइम से कहीं ज्यादा होगा. ये फिल्म इतिहास, कर्तव्य और बलिदान पर आधारित है, ऐसे में उनका रोल भावनात्मक रूप से बहुत मजबूत हो जाता है. उनकी परफॉर्मेंस में वो गर्मजोशी और जिंदगी का एक्सपीरियंस झलकता है जो उनकी दशकों लंबी करियर की पहचान थी. राघवन कहते हैं कि ये रोल खुद धर्मेंद्र का ही नैचुरल एक्सटेंशन है, जो बिना मेहनत के, जमीन से जुड़ा और बहुत इंसानी.
अगस्त्य नंदा के लिए ये कनेक्शन और भी खास है. 'इक्कीस' उनके शुरुआती दिनों की फिल्मों में से एक है जिसमें वो इंडियन सिनेमा के इतने बड़े सितारे के साथ काम कर चुके थे. वो याद आज भी उनके दिल में बसी है. अगस्त्य ने कहा, 'हमारे साथ ज्यादा सीन नहीं थे, लेकिन जो थोड़ा वक्त साथ गुजारा वो कभी नहीं भूल सकता. पहली बार मिलने पर मैं घबरा रहा था. पता नहीं था कि कैसे इतने बड़े लेजेंड से बात की जाए, लेकिन धरम जी ने तुरंत सारी दूरी मिटा दी. उन्होंने कभी ये नहीं महसूस होने दिया कि वो सीनियर हैं. दोस्त की तरह बात करते थे.'
धर्मेंद्र संग काम करने पर बोले अगस्त्य नंदा
अगस्त्य ने आगे ये भी बताया कि उन्हें धर्मेंद्र के बारे में सबसे ज्यादा क्या चीज पसंद आई. अक्सर पुराने एक्टर्स शॉट के बीच अपनी वैन में चले जाते हैं, लेकिन धर्मेंद्र हमेशा सेट पर रहते, सब कुछ देखते, दिलचस्पी लेते थे. उनकी मौजूदगी ने अगस्त्य के दिल को छुआ है. उन्होंने कहा, 'धरम जी हमेशा सेट पर मौजूद होते थे, इन्वॉल्व्ड रहते थे. फिल्म बनाने के प्रति इस तरह का प्यार देखकर बहुत कुछ सीखने को मिलता है.'

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












