
नहीं रहे 'थ्री इडियट्स के लाइब्रेरियन' एक्टर अखिल मिश्रा, बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत
AajTak
जाने माने एक्टर अखिल मिश्रा का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है. थ्री इडियट्स में लाइब्रेरियन की भूमिका से फेमस हुए एक्टर की एक एक्सीडेंट में मौत हुई है. अखिल ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था. अखिल की मौत के बाद उनकी पत्नी सुजैन बुरी तरह टूट गई हैं.
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर आई है. फिल्म 'थ्री इडियट्स' में लाइब्रेरियन की भूमिका से फेमस हुए एक्टर अखिल मिश्रा की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई है. वो हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे. वहां किसी बिल्डिंग से गिरकर उनकी डेथ हुई है. दोस्त और एक्टिंग कोच कुलविंदर बख्शी ने अखिल की मौत की खबर कंफर्म की है.
नहीं रहे अखिल मिश्रा
अखिल की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अखिल ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था. उन्होंने भंवर, उतरन, उड़ान, सीआईडी, श्रीमान श्रीमति, भारत एक खोज, रजनी जैसे शोज किए थे. फिल्मों की बात करें तो, एक्टर ने डॉन अब्बा, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, 3 इडियट्स में काम किया था. इंडस्ट्री में अखिल ने सालों काम किया लेकिन पहचान उन्हें 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे के रोल से मिली. सीरियल उतरन में उमेद सिंह बुदेला के रोल में भी उन्हें काफी पसंद किया गया था.
पत्नी संग स्क्रीन पर किया था काम
अखिल की पत्नी सुजैन बर्नेट भी पेशे से एक्ट्रेस हैं. पति की मौत के बाद वो बुरी तरह टूट गई हैं. अखिल की पहली पत्नी मंजू मिश्रा थीं. 1983 में शादी के बाद दोनों का 1997 में तलाक हो गया था. मंजू से अलग होने के बाद अखिल की लाइफ में सुजैन आईं. अखिल ने सुजैन बर्नेट से 2009 में शादी की. ये उनकी दूसरी शादी थी.
पति-पत्नी ने साथ में प्रोजेक्ट्स भी किए थे. फिल्म कर्म, टीवी शो 'मेरा दिल दीवाना', शॉर्ट फिल्म 'मजनू की जूलियट' में उन्होंने स्टेज शेयर किया था. सुजैन कई भाषाओं की फिल्मों-शोज में काम करती हैं. वो सीरियल कसौटी जिंदगी की, सावधान इंडिया, एक हजारों में मेरी बहना है, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखी हैं. सुजैन स्क्रीन पर कई बार कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का रोल निभा चुकी हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











