
'... नहीं तो मालदा, किशनगंज, कटिहार जैसे इलाकों में खत्म हो जाएगी हिंदू आबादी', सांसद निशिकांत दुबे से सरकार से की ये मांग
AajTak
झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में संथाल परगना में बढ़ती मुस्लिम आबादी का मुद्दा उठाया. उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए सरकार से मालदा, मुर्शिदाबाद, किशनगंज, अररिया, कटिहार और संथाल परगना को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने और एनआरसी लागू करने की मांग की.
झारखंड के गोड्डा से सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे ने संसद में आदिवासियों की घटती आबादी का मुद्दा उठाया. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत 'संविधान खतरे में है' से की और कहा कि हम यहां दलितों की बात करते हैं, आदिवासी की बात करते हैं. कहीं किसी की भी सरकार हो, उसका एकमात्र लक्ष्य यही है कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है. बीजेपी सांसद ने कहा कि जिस संथाल परगना से आता हूं, वह जब बिहार से झारखंड अलग हुआ तब आदिवासियों की आबादी 36 परसेंट थी. आज आदिवासियों की आबादी 26 परसेंट है. 10 परसेंट आदिवासी कहां गायब हो गए, कहां खो गए?
उन्होंने कहा कि इसके बारे में कभी भी ये सदन चिंता की बात नहीं करता है, वोटबैंक की पॉलिटिक्स करता है. निशिकांत दुबे ने कहा कि हमारे यहां जो सरकार है झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस, इसके लिए कोई भी एक्शन नहीं लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की घुसपैठ हमारे यहां लगातार बढ़ रही है. आदिवासी महिलाओं के साथ बांग्लादेशी घुसपैठिए शादी कर रहे हैं. हिंदू और मुसलमान का सवाल नहीं है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि हमारे यहां जो लोकसभा का चुनाव लड़ती हैं महिला, वह आदिवासी कोटे से लड़ती हैं और उनके पति मुसलमान हैं.
यह भी पढ़ें: 'पप्पू यादव जी बैठ जाइए नहीं तो लोग कहेंगे...', जब पूर्णिया सांसद से बोले स्पीकर ओम बिरला
गोड्डा सांसद ने कहा कि जिला परिषद की जो अध्यक्षा हैं, उनके पति मुसलमान हैं. हमारे यहां सौ आदिवासी मुखिया हैं जो आदिवासी के नाम पर हैं और उनके पति मुसलमान हैं. उन्होंने कहा कि हमारे यहां अभी चुनाव हुआ, यहां सभी लोग चुनाव लड़कर आए हैं. प्रत्येक चुनाव में 15 से 17 प्रतिशत आबादी बढ़ती है, हमारे यहां 123 परसेंट. निशिकांत दुबे ने कहा कि जिस लोकसभा से चुनकर आया, उसकी एक विधानसभा मधुपुर में लगभग 267 बूथों पर मुसलमानों की आबादी 117 परसेंट बढ़ गई है. पूरे झारखंड में कम से कम 25 ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां 123 परसेंट, 110 परसेंट आबादी बढ़ी है. ये एक बड़ा चिंता का विषय है.
यह भी पढ़ें: 'ये चन्नी...', संसद में पंजाब के पूर्व सीएम पर भड़के केंद्रीय मंत्री बिट्टू, जमकर हुआ हंगामा
उन्होंने पाकुड़ जिले के तारानगर इलामी और दारापाड़ा में दंगे का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ममता बनर्जीजी की जो पुलिस है, वो और बंगाल से मालदा और मुर्शिदाबाद के लोग आकर हमारे यहां के लोगों को भगा रहे हैं. गांव के गांव खाली हो रहे हैं. निशिकांत दुबे ने कहा कि यह बड़ा ही सीरियस विषय है और ये मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं. अगर मेरी ये बात गलत है तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं. उन्होंने कहा कि सारे बंगाल से, मुर्शिदाबाद और मालदा से लोगों ने आकर हिंदुओं के ऊपर जुर्म किया है. झारखंड की पुलिस कोई काम नहीं कर पा रही है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








