
नसरल्लाह के बाद हाशिम सफीद्दीन भी ढेर, एक-एक मारे गए सभी कमांडर... अब बस ये एक जिंदा
AajTak
इजरायली सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हार्जी हलेवी का कहना है कि हिज्बुल्लाह के एक भी कमांडर को बख्शा नहीं जाएगा. इजरायली सेना के ऑपरेशन में अब तक हिज्बुल्लाह के लगभग सभी टॉप कमांडर मारे जा चुके हैं. इजरायल के मुताबिक, अब हिज्बुल्लाह का सिर्फ एक ही कमांडर जिंदा है.
हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायली सेना का ऑपरेशन जारी है. इजरायली सेना के ऑपरेशन में हिज्बुल्लाह के कई कमांडर ढेर हो गए हैं. शुक्रवार को लेबनान में इजरायल की बमबारी में हाशिम सफीद्दीन के मारे जाने का दावा किया जा रहा है. हाशिम सफीद्दीन को हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह का वारिस माना जा रहा था.
बताया जा रहा है कि जिस वक्त इजरायल ने बेरूत में बमबारी की, उस वक्त सफीद्दीन बंकर में एक सीक्रेट मीटिंग कर रहा था. इससे पहले 27 सितंबर को इजरायली बमबारी में हसन नसरल्लाह मारा गया था. सफीद्दीन और नसरल्लाह ममेरे भाई थे. नसरल्लाह की मौत के बाद सफीद्दीन का हिज्बुल्लाह चीफ बनना लगभग तय था. लेकिन इसका ऐलान हो पाता, उससे पहले ही इजरायल ने उसे मार गिराया.
इजरायल के हमलों में अब तक हिज्बुल्लाह के कई टॉप कमांडर मारे जा चुके हैं. इस बीच इजरायली सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हार्जी हलेवी का कहना है कि हिज्बुल्लाह के एक भी कमांडर को बख्शा नहीं जाएगा. हम उन्हें चुन-चुनकर मारेंगे.
लेफ्टिनेंट जनरल हार्जी हलेवी की इस बात से साफ है कि हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल का ऑपरेशन अभी और तेज होने वाला है. हिज्बुल्लाह को इजरायल आतंकी संगठन मानता है. हिज्बुल्लाह गाजा में हमास का समर्थन करता है. पिछले साल 7 अक्टूबर से शुरू हुई जंग में हिज्बुल्लाह, हमास का ही साथ दे रहा है.
बहरहाल, लेबनान के सबसे शक्तिशाली संगठन के तौर पर उभरा हिज्बुल्लाह अब कमजोर होता जा रहा है. हालिया महीनों में हिज्बुल्लाह ने ज्यादातर उन कमांडरों को खो दिया है, जो कई दशकों से इसका हिस्सा थे.
कौन-कौन हुआ ढेर?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












