
'नशा शराब में होता तो...' सिर पर तेजाब की बोतल रख नाच रही थी महिला, गिरने से दो बच्चियां झुलसीं
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हल्दी की रस्म के दौरान एक महिला डीजे पर डांस कर रही थी. महिला ने टॉयलेट साफ करने वाली तेजाब की बोतल अपने सिर पर रख ली और 'नशा शराब में होता तो नाचती बोतल...' गाने पर डांस करने लगी. उसी दौरान झटके से बोतल गिर गई, जिससे दो बच्चियों के चेहरे पर तेजाब पड़ गया.
यूपी के कानपुर में निकाह से पहले हल्दी की रस्म में एक महिला सिर पर तेजाब की बोतल रखकर नाच रही थी. 'नशा शराब में होता तो नाचती बोतल...' गाने पर डांस करने के दौरान महिला के सिर से बोतल गिर गई. इससे तेजाब छलककर दो बच्चियों के चेहरे पर जा गिरा. दोनों बच्चियां घायल हो गई हैं. एक की आंख में तेजाब चला गया है. दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, कानपुर के जूही परम पुरवा के रहने वाले अतीक के बेटे का निकाह था. निकाह से 1 दिन पहले गुरुवार रात घर में हल्दी की रस्म चल रही थी. इस दौरान महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं. उसी समय अतीक के घर के पास रहने वाली दो लड़कियां भी आकर डांस देखने लगीं.
डांस के दौरान जैसे ही लगाया ठुमका तो गिर गई तेजाब की बोतल
डीजे पर 'नशा शराब में होता तो नाचती बोतल...' गाने पर एक महिला नाच रही थी. महिला इस कदर उत्साहित हो गई कि उसने टॉयलेट साफ करने वाली तेजाब की बोतल अपने सिर पर रख ली. जैसे ही महिला ने डांस शुरू किया तो बोतल गिरकर फैल गई. इस दौरान तेजाब छलककर दोनों लड़कियों के चेहरे पर जा गिरा. एक की आंख में भी तेजाब चला गया.
बच्ची की आंख की रोशनी हो सकती है प्रभावित
इस घटना के बाद परिजन दोनों बच्चियों को पहले मेडिकल कॉलेज ले गए, उसके बाद वहां से गुरु तेग बहादुर नर्सिंग होम में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि जिस लड़की की आंख में तेजाब गया है, उसकी रोशनी जाने का खतरा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












