
नवी मुंबई: तेज रफ्तार SUV ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत
AajTak
रायगढ़ में जेएनपीए–पनवेल रोड पर तेज रफ्तार SUV के कंटेनर ट्रक से टकराने पर दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा शनिवार सुबह हुआ और टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शुरुआती जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है.
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार SUV कंटेनर ट्रक से टकरा गई. हादसा जेएनपीए–पनवेल रोड पर हुआ, जो सामान्य दिनों में भी काफी व्यस्त रहता है. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए.
तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि, मृतकों की पहचान 22 साल के हितेंद्र संजय पाटिल और 22 साल की श्रीनाथ चंद्रलेखर के रूप में हुई है. दोनों नवी मुंबई के रहने वाले थे और अपने साथियों के साथ पनवेल की ओर जा रहे थे.
बताया जा रहा है कि SUV तेज रफ्तार में थी और उसी दौरान ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया. परिणामस्वरूप SUV पीछे से एक कंटेनर ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद लोग बचाव के लिए पहुंचे. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











