
नवी मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का गुटखा जब्त
AajTak
नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई में 3 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है. मुखबिर की सूचना पर कामोठे इलाके में छापा मारा गया. गुटखा भरे चार कंटेनरों सहित फरहान मजीद शेख समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है.
नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित गुटखा की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में कुल 3 करोड़ 77 लाख 28 हजार रुपये का गुटखा और संबंधित सामान जब्त किया गया है.
पुलिस उपायुक्त अमित काले के आदेश पर एंटी-नारकोटिक्स सेल ने यह कार्रवाई की. एक गुप्त सूचना के आधार पर, पनवेल-मुंबई राजमार्ग के पास कामोठे इलाके में छापा मारा गया. यहां से 23 वर्षीय फरहान मजीद शेख को गिरफ्तार किया गया. वह टेम्पो कंटेनर MH48-CB-5931 से 22 लाख 40 हजार रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा लेकर जा रहा था.
3 करोड़ 77 लाख 28 हजार रुपये का गुटखा जब्त
कामोठे पुलिस स्टेशन में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 26 और 27 (2)(ई) के तहत मामला दर्ज किया गया. पूछताछ में फरहान ने बताया कि वह गुटखा भिवंडी तालुका के येवई गांव से लेकर आया था.
इसके बाद पुलिस ने तीन अधिकारियों और बीस पुलिस कांस्टेबलों की मदद से उक्त स्थान पर छापा मारा. वहां चार कंटेनरों में गुटखा भरा हुआ मिला. कंटेनरों के चालकों को हिरासत में लिया गया.
पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






