
नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने से पहले लंदन क्यों जा रही हैं उनकी बेटी मरियम?
AajTak
पाकिस्तान के न्यूज चैनल ARY न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मरियम अपने पिता नवाज को पाकिस्तान में उनके स्वागत से जुड़ी पार्टी की योजना के बारे में जानकारी देंगी. इसके अलावा नवाज और मरियम राजनीतिक और संवैधानिक मामलों पर भी चर्चा करेंगे.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज प्रमुख नवाज शरीफ ने अपनी बेटी मरियम नवाज को लंदन बुलाया है. पिता के बुलावे पर मरियम अगले हफ्ते लंदन जा सकती हैं. माना जा रहा है कि मरियम एक हफ्ते तक लंदन में रह सकती हैं.
पाकिस्तान के न्यूज चैनल ARY न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मरियम अपने पिता नवाज को पाकिस्तान में उनके स्वागत से जुड़ी पार्टी की योजना के बारे में जानकारी देंगी. इसके अलावा नवाज और मरियम राजनीतिक और संवैधानिक मामलों पर भी चर्चा करेंगे.
सूत्रों का कहना है कि नवाज शरीफ पाकिस्तान लौटने की योजना को अंतिम रूप देंगे. मरियम की वापसी के बाद पीएमएल-एन पाकिस्तान में नवाज शरीफ की स्वागत की तैयारी करेगी.
चुनाव लड़ सकते हैं नवाज
नवाज शरीफ चार साल से लंदन में रह रहे हैं. और अब पाकिस्तान लौटने के बाद वो दोबारा चुनाव लड़ सकते हैं. पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार ने बताया कि नवाज शरीफ के चुनाव लड़ने में कोई बाधा नहीं है.
इशाक डार ने बताया कि अनुच्छेद-62 (1) (एफ) को हाल ही में संशोधित किया गया है. इसे संसद से पास कर दिया गया है और राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिल गई है. अनुच्छेद-62 (1) (एफ) ने अयोग्यता की सजा को घटाकर पांच साल कर दिया है. उन्होंने बताया कि इसके बाद नवाज शरीफ और इस्तेहकाम-ए- पाकिस्तान पार्टी के प्रमुख जहांगीर तरीन चुनाव लड़ने के योग्य हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.







