
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-नुपुर सेनन ने बैलगाड़ी में की सवारी, खेत में घूमते बिताई छुट्टी
AajTak
फिल्म नूरानी चेहरा, नुपुर सेनन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनकी फिल्म शुक्रवार से ऑन फ्लोर आ चुकी है. इस बीच दोनों ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे गांव में अपना ऑफ डे बिताते नजर आ रहे हैं.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नुपुर सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म नूरानी चेहरा की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म की शूटिंग के लिए गांव का खूबसूरत लोकेशन चुना गया है. इस बीच ऑफ डे पर नुपुर और नवाजुद्दीन ने गांव में खेत खलिहानों की सैर का लुत्फ उठाया. उन्होंने बैलगाड़ी में सवारी की और प्रकृति की छटा का अनंद लिया है. दोनों सेलेब्स ने यह शानदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












