
नवनीत राणा आज संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने रखेंगी पक्ष, गिरफ्तारी को लेकर लगाए थे ये आरोप
AajTak
नवनीत राणा आज संसदीय विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश होंगी. इस दौरान वह अपनी गिरफ्तारी और खार पुलिस थाने में उनके साथ हुए कथित अमानवीय व्यवहार पर पक्ष रखेंगी.
अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा अपनी गिरफ्तारी और जेल में उनके साथ हुए कथित दुर्व्यवहार पर अपना पक्ष रखने के लिए आज संसदीय विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश होंगी. इस दौरान वह समिति के समक्ष अपना मौखिक बयान दर्ज कराएंगी. नवनीत आज दोपहर 12 बजे संसद भवन स्थित एनेक्सी एक्सटेंशन में संसदीय विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगी.
बता दें कि नवनीत राणा ने मुंबई में सीएम उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था. इसके बाद वह जेल भी गईं थीं. उन्होंने आरोप लगाया था कि थाने में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया था.
समिति के उप सचिव ने कहा कि समिति नवनीत राणा की शिकायत के संबंध में विशेषाधिकार हनन के गंभीर आरोपों पर सुनवाई करेगी. क्योंकि नवनीत ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनकी अवैध रूप से गिरफ्तारी की थी. साथ ही खार पुलिस स्टेशन में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया था.
अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को 23 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की धमकी देने के बाद गिरफ्तार किया था.
5 मई को जेल से रिहा होने के बाद राणा दंपति ने दिल्ली का दौरा किया था और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी. साथ ही मुंबई पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर विशेषाधिकार समिति के समक्ष सुनवाई की मांग की. (रिपोर्ट-देव कोटक)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











