
नवजीवन एक्सप्रेस की पैंट्री कार में लगी आग, ट्रेन में मची अफरा-तफरी, हालात पर काबू पाया गया
AajTak
आंध्रप्रदेश में एक बड़ा हादसा होने से बच गया. दरअलस नवजीवन एक्सप्रेस की पैंट्री कार में अचानक आग लग गई थी. वहीं रेलवे अधिकारियों ने गुडूर जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन को रोककर आग पर तुरंत काबू पा लिया. ट्रेन करीब एक घंटे तक गुडुरु रेलवे स्टेशन पर रुकी रही. आग के लगने के कारणों की जांच चल रही है.
आंध्रप्रदेश के गुडूर इलाके में नवजीवन एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई. हालांकि आग के फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया है. जानकारी के मुताबिक नवजीवन एक्सप्रेस की पैंट्री कार में अचानक आग लग गई थी. आग की सूचना फैलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. वहीं रेलवे अधिकारियों ने गुडूर जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन को रोककर आग पर तुरंत काबू पा लिया. ट्रेन करीब एक घंटे तक गुडुरु रेलवे स्टेशन पर रुकी रही. वहीं ट्रेन में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
नवंबर: कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी के एक वैगन में 14 नवंबर को आग लग गई थी. हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया लिया गया था. मालगाड़ी मुगलसराय की तरफ से झांसी जा रही थी. अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.
अक्टूबर: ट्रेन के इंजन में लगी आग
गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल (जेडी) ट्रेन पिछले महीने 18 अक्टूबर को हादसे का शिकार हो गई थी. गोंदिया से झारसुगड़ा जाने वाली इस ट्रेन के इंजन में ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लग गई थी. आग लगने के बाद लोको पायलट ने केबिन से कूद कर अपनी जान बचाई थी. ट्रेन बिलासपुर जोनल स्टेशन होते हुए झारसुगुड़ा के लिए रवाना हुई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











