
नया मॉडल आते ही Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर आ गया बंपर डिस्काउंट, यहां मिल रहा हजारों की बचत का मौका
ABP News
Galaxy S26 सीरीज लॉन्च होते ही पिछले साल लॉन्च हुई Galaxy S25 सीरीज के मॉडल्स पर छूट आ गई है. Galaxy S25 Ultra पर अमेजन पर इस समय 20,000 से अधिक का डिस्काउंट मिल रहा है.
सैमसंग ने हाल ही में अपनी नई Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च किया है. नए मॉडल लॉन्च होते ही पिछले साल आई Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डिस्काउंट आ गया है. अगर Galaxy S25 Ultra की बात करें तो इस पर अभी 20,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है. ऐसे में अगर आप शानदार फीचर्स और दमदार कैमरे वाला फोन लेने की सोच रहे हैं तो इस डील का फायदा उठाने का यह शानदार मौका है. आइए S25 Ultra के स्पेसिफिकेशंस और इस पर मिल रही डील के बारे में विस्तार से जान लेते हैं.
S25 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसमें क्वालकॉम का पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है, जिसे 12GB रैम से पेयर किया गया है. फोटो और वीडियो के लिए फोन के रियर में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 10MP का एडिशनल 3x टेलीफोटो लेंस मिलता है. इसके फ्रंट में 12MP का सेंसर लगा हुआ है. फोन में लगा 5,000mAh का बैटरी पैक 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.
कहां मिल रही डील?













