
'नया पाकिस्तान' बनाने वाले इमरान खान की कुर्सी खतरे में कैसे आई? जानें क्रिकेटर से देश की सत्ता तक का सफर
AajTak
Pakistan Imran Khan: पाकिस्तान में राजनीतिक संकट गहरा गया है. प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में आ गई है. विपक्ष उनके खिलाफ एकजुट हो गया है और दावा कर रहा है कि इमरान ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे.
Pakistan Imran Khan: 'नया पाकिस्तान' का वादा कर सत्ता में आए इमरान खान की कुर्सी खतरे में है. विपक्ष उनके खिलाफ एकजुट हो गया है और उन्हें कुर्सी से हटाना चाहता है. पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली में इमरान के खिलाफ विपक्षी सांसद अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं. विपक्ष दावा कर रहा है कि इमरान खान अब ज्यादा लंबे समय तक प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे.
पाकिस्तान के अब तक के इतिहास में ये पहली बार नहीं है जब किसी प्रधानमंत्री की कुर्सी खतरे में है. पाकिस्तान का इतिहास बताता है कि वहां अब तक जितने भी प्रधानमंत्री बने हैं, उनमें से एक भी अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सके. अब इतिहास एक बार फिर दोहराता हुआ दिख रहा है. इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) में भी बगावत हो गई है और दो दर्जन सांसद अपने ही नेता के खिलाफ हो गए हैं.
लेकिन ऐसे हालात क्यों?
- 2018 में जब पाकिस्तान में आम चुनाव हो रहे थे, तब क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान 'नया पाकिस्तान' बनाने का वादा लेकर आए. उन्होंने युवाओं को एकजुट किया और वादा किया कि वो एक ऐसा पाकिस्तान बनाना चाहते हैं जिसके साथ कमजोर से कमजोर देश भी खड़ा हो सके.
- लेकिन बदलाव लाने की बात करने वाले इमरान खान पाकिस्तान को विकास के रास्ते पर नहीं ले जा सके. इमरान के रहते पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह बिगड़ती गई. यहां के लोगों ने वो दिन भी देखे हैं जब महंगाई चरम पर थी और लोगों के लिए बुनियादी जरूरतों की चीजें खरीदना भी मुश्किल हो रहा था.
- इतना ही नहीं, इमरान के कार्यकाल में पाकिस्तान दुनियाभर में अलग-थलग भी पड़ गया. इमरान अपने अब तक के कार्यकाल में कश्मीर, कर्ज और चीन में ही फंसे रहे. इमरान कश्मीर का मुद्दा उठाते रहे, लेकिन हर बार उन्हें मुंह की खानी पड़ी. आर्थिक संकट से निकालने के लिए कर्ज लिया लेकिन उसने और हालात बिगाड़ दिए. चीन से मजबूत रिश्तों ने पाकिस्तान को अलग-थलग सा कर दिया.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








