
नमक बनाने वाली कंपनियों को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, आयोडीन की मात्रा कम होने के तर्क को किया स्वीकार
AajTak
टाटा केमिकल्स लिमिटेड और कुछ अन्य नमक बनाने वाली कंपनियों ने उनपर लगाए गए दो लाख रुपये जुर्माने के फैसले के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील दायर की थी. यह जुर्माना फूड सेफ्टी अपीलेट ट्रिब्यूनल द्वारा लगाया गया था, जिसे अब हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया है.
टाटा केमिकल्स लिमिटेड और अन्य पर आयोडिन युक्त नमक की खराब मैन्यूफैक्चरिंग और बिक्री के लिए 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. इसके लिए फूड सेफ्टी अपीलेट ट्रिब्यूनल ने एक आदेश जारी किया था, जिसे बॉम्बे हाई कोर्ट ने अब रद्द कर दिया है. टाटा केमिकल्स लिमिटेड और अन्य कंपनियों ने बुलढाना में ट्रिब्यूनल के 13 अक्टूबर 2016 के आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी.
ट्रिब्यूनल ने 14 मई, 2013 को अमरावती स्थित फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा पारित आदेश को बरकरार रखा था. दरअसल, 28 फरवरी 2013 को फूड सिक्योरिटी ऑफिसर ने बुलढाणा के एक मार्केट से आयोडीन युक्त नमक के चार सैंपल इकट्ठा किए थे. जांच के लिए सैंपल को अमरावती स्थित डिस्ट्रिक्ट हेल्थ लैब भेजा गया था.
यह भी पढ़ें: 25 हफ्ते की नाबालिग गर्भवती को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, जानें क्यों दी गर्भपात की इजाजत
लैब जांच में नमक में नहीं पाया गया था आयोडीन
सैंपल का बाकी हिस्सा बुलढाणा के अधिकारी को भेजा गया था. इसकी जांच के बाद पता चला कि नमक को आयोडीन युक्त नमक के रूप में गलत तरीके से ब्रांड किया गया था. टाटा नमक के सैंपल को बाद में गाजियाबाद के रेफरल फूड लैब भेजा गया, जहां जांच के बाद पता चला कि टाटा नमक में सोडियम क्लोराइड की मात्रा तय सीमा से कम है और इस हिसाब से सैंपल को खराब करार दिया गया था.
नमक में कितनी होती है आयोडीन की मात्रा?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












