
नदी से निकला 70 KG वजनी जीव, डायनासोर से भी पुराना, देखते ही हैरान रह गए लोग
AajTak
विशालकाय जीव के हाथ लगते ही पिता और पुत्र रातोरात सेलिब्रिटी बन गए. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ये जीव डायनासोर से भी पुरानी प्रजाति का है. इसका वजन 70 किलो से भी अधिक था, जबकि लंबाई 7 फीट से ज्यादा थी.
पिता-पुत्र की एक जोड़ी नदी में फिशिंग के लिए गई थी. तभी उनके हाथ ऐसी मछली लगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी. इसका वजन 70 किलो से भी अधिक था. वहीं, इसकी लंबाई 7 फीट से ज्यादा थी. बताया गया कि मछली की ये प्रजाति डायनासोर से भी पुरानी है.
विशालकाय मछली के हाथ लगते ही पिता और पुत्र रातोरात सेलिब्रिटी बन गए. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अमेरिका के अलबामा का है. यहां कीथ डीस नाम के शख्स अपने बेटे हंटले के साथ Mobile–Tensaw River Delta गए थे.
फिशिंग के वक्त उनके हाथ 162 पाउंड (72 किलो 500 ग्राम) की मछली लग गई. इसे देखकर दोनों चौंक गए, क्योंकि इसके पहले उन्हें कभी इतनी बड़ी मछली नहीं मिली थी. पिता-पुत्र की जोड़ी ने जो मछली पकड़ी है उसका नाम एलीगेटर गार (Alligator Gar) है. यह गार परिवार की सबसे बड़ी प्रजाति है.
हालांकि, Alligator (घड़ियाल) से इसका कोई संबंध नहीं है. केवल इसके बड़े आकार, नुकीले दांतों आदि के कारण इसे ये नाम दिया गया है. एलीगेटर गार मछली अमेरिका के मीठे पानी में पाई जाती है और यह करीब 10 फीट तक की हो सकती है. इसका जबड़ा बेहद मजबूत होता है. ये प्रजाति डायनासोर से भी पुरानी है और अभी तक जीवित है.
पिछले हफ्ते इसको लेकर अलबामा डिपार्टमेंट ऑफ कंजर्वेशन एंड नेचुरल रिसोर्सेज (ADCNR) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया की कीथ और हंटले की जोड़ी ने राज्य में अब तक की सबसे बड़ी मछली पकड़ी है. उन्होंने 11 पाउंड का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
कीथ डीस और उनके बेटे ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि देखने के बाद इस मछली को पकड़ने में उन्हें 2 घंटे से ज्यादा लगे. वह करीब 7 फीट की थी. किसी तरह वे इसे अपनी नाव पर लाने में कामयाब हुए. जब से उन्होंने इस मछली के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं, लोगों में चर्चा का विषय बन गए हैं.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











