
नदी में मिला 28 साल पहले खोया पर्स, अंदर थी ऐसी चीजें, मालिक को ढूंढा तो...
AajTak
साल्ट नदी में अपने परिवार के साथ कयाकिंग और डाईविंग कर रहे शख्स को साल 1995 में पानी में खोया हुआ एक पर्स मिला. शख्स ने महीनों का समय लगाकर इस पर्स की मालकिन को ढूंढा तो मालूम हुआ कि ये पर्स एक हादसे के बाद खोया था.
कई बार लोगों को पुराने घरों में तो कई बार कहीं घूमते फिरते कुछ ऐसी काफी पुरानी चीज मिल जाती है जो हैरान कर देती है. हाल में एरिजोना के एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. साल्ट नदी में अपने परिवार के साथ कयाकिंग और डाईविंग कर रहे शख्स को साल 1995 में पानी में खोया हुआ एक पर्स मिला.
मेसा के जेरेमी बिंघम ने कहा कि वह अपने दो भाइयों, दो बहनों और बच्चों के साथ नदी पर थे. तब उन्हें अपाचे जंक्शन में गोल्डफील्ड खदान के पास पानी की सतह से लगभग 15 फीट नीचे एक फटा हुआ बटुआ मिला. उन्होंने मेसा ट्रिब्यून को बताया, 'नदी में खोए हुए 28 साल पुराने बटुए का मिलना गजब था. ये तो एक छोटा टाइम कैप्सूल खोजने जैसा था.'
बटुए में कई क्रेडिट कार्ड थे और जूलिया सिया नामक महिला का ड्राइविंग लाइसेंस था. बिंघम ने कहा कि उन्होंने सिया को ऑनलाइन खोजने में महीनों बिताए और आखिरकार सोशल मीडिया पर उससे जुड़े. शिकागो में रहने वाली सिया ने कहा कि वह 1995 में अपने तत्कालीन बॉयफ्रेंड पॉल के साथ एरिज़ोना में अपने चचेरे भाई अर्नोल्ड से मिलने गई थी. तब 6 साल के दूसरे चचेरे भाई ने मेरा बटुआ खो दिया था.
सिया ने कहा कि अर्नोल्ड को हाल ही में एक नया ट्रक मिला था और वह उससे नदी पार करके उसे दिखाना चाहता था. हालांकि, उसने पानी की गहराई का गलत अंदाज़ा लगाया और वाहन नीचे की ओर बह गया और उसमें पानी भर गया. इस दुर्घटना में सभी मुश्किल से बचे थे लेकिन बटुए समेत उनका अधिकतर सामान पानी में डूब गया था. फिलहाल सिया को उनका पर्स भेज दिया गया है.
सिया न कहा कि - पर्स जल्द मुझतक पहुंचेगा. मैं यह देखने के लिए बेचैन हूं कि यह किस प्रकार का बटुआ है. मैं यह देखने के लिए मर रही हूं कि मैं उस लाइसेंस वाली तस्वीर में कैसी दिखती थी. मुझे यह भी नहीं याद कि मेरे पास क्रेडिट कार्ड थे.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









