
नताशा ने बेटे संग एन्जॉय किया पूल टाइम, हार्दिक पंड्या ने ऐसे किया रिएक्ट
AajTak
नताशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी बेटे के साथ बहुत ही शानदार तस्वीर साझा की है. तस्वीर में अगस्त्य अपनी मां नताशा की गोद में नजर आ रहे हैं. दोनों मां-बेटे की यह फोटो ममता से भरे लम्हें को दर्शा रही है. नताशा ने कैप्शन में लिखा- 'मेरा दिल एक स्टीरियो है, जो तुम्हारे लिए ही धड़कता है, इसलिए नजदीक से इसे सुनो'.
नताशा स्टानकोविक एक्टिंग करियर से दूर अब अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हार्दिक पंड्या और बेटे अगस्त्य के साथ नताशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. फैंस तीनों की क्यूट फोटोज काफी पसंद करते हैं और उनकी लेटेस्ट तस्वीरों का इंतजार करते हैं. नताशा भी फैंस के साथ अपने बेटे संग शानदार पलों को साझा करती रहती हैं. इसी कड़ी में नताशा ने बेटे अगस्त्य के साथ पूल टाइम एंजॉय करते लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है. स्वीमिंग पूल से नताशा और अगस्त्य की यह तस्वीर उनके मस्ती भरे पलों का बखान कर रही है. मां नताशा की गोद में नन्हे अगस्त्य अपनी खुशी को खुलकर जाहिर करते नजर आ रहे हैं. वहीं नताशा भी स्माइल करते हुए कैमरे पर बेटे संग पोज रही हैं. अपनी इस तस्वीर के साथ नताशा ने हार्ट इमोजी के साथ अपने प्यार को व्यक्त किया है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












