
नगालैंड: जहां सरकार में आकर मिल गया विपक्ष, जानिए उस राज्य का चुनावी समीकरण
AajTak
नगालैंड में चुनावों का ऐलान हो चुका है. इस राज्य में बीजेपी और एनडीपीपी को फिर सत्ता वापसी की उम्मीद है. दूसरी तरफ एनपीएफ भी खड़ी है जो फिर जमीन पर अपना संगठन मजबूत करना चाहती है. इस समय राज्य में सभी विधायक सत्तापक्ष में जा चुके हैं.
नगालैंड में चुनावी बिगुल बज चुका है. 27 फरवरी को वोटिंग होने जा रही है और दो मार्च को नतीजे आएंगे. इस समय नगालैंड में जिस प्रकार की राजनीति चल रही है, वो पहले कभी नहीं देखी गई. किसी भी लोकतंत्र में पक्ष-विपक्ष दोनों अहमयित रखते हैं, लेकिन नगालैंड में इस समय ऐसा नहीं है. यहां कोई विपक्ष नहीं है. सभी हाथ मिला चुके हैं और साथ में सरकार के साथ जुड़े हैं. पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीपीपी और बीजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. एनडीपीपी ने 17 सीटें जीती थीं तो बीजेपी के खाते में 12 सीटें गई थीं.
लेकिन इस राज्य की एक पार्टी एनपीएफ भी रही जिसने राज्य में 27 सीटों पर जीत दर्ज की, यानी कि सबसे ज्यादा. चुनावी नतीजों के बाद सरकार जरूर बीजेपी और एनडीपीपी ने मिलकर बनाई, लेकिन कुछ समय बाद ही एनपीएफ के ज्यादातर विधायकों ने NDPP का दामन थाम लिया. वहीं बाद में NPF के जो चार विधायक बचे थे, उन्होंने भी सरकार का ही समर्थन कर दिया. ऐसे में राज्य में सभी 60 विधायक सत्तापक्ष के हो गए.
अब वर्तमान में बीजेपी एक बार फिर एनडीपीपी के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतर सकती है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा तो 20:40 वाला फॉर्मूला भी दे चुके हैं. यानी कि 20 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी और 40 सीटों पर एनडीपीपी. अब ये डील फाइनल होती है या नहीं, आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा. वैसे एनडीपीपी इस राज्य की सबसे पुरानी पार्टी है, इस बार वो अकेले भी चुनावी मैदान में उतर सकती है. जब से बीजेपी की तरफ से सीट शेयरिंग वाला फॉर्मूला दिया गया है, एनडीपीपी के कई नेता इससे खुश नहीं है. इसी वजह से कहा जा रहा है कि पार्टी अकेले भी चुनाव लड़ने में सक्षम है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





