
नगालैंड चुनाव: 35 लाख कैश...दो करोड़ की शराब और 20 करोड़ के ड्रग्स जब्त
AajTak
नगालैंड चुनाव को लेकर राज्य में सरगर्मी तेज है. इस बीच जांच एजेंसियां भी जमीन पर सक्रिय हैं. उनकी तरफ से अब तक 35 लाख कैश, दो करोड़ की शराब जब्त कर ली गई है. 20 करोड़ के ड्रग्स भी पकड़े गए हैं.
नगालैंड में चुनावी शंखनाद हो चुका है और यहां पर 27 फरवरी को वोटिंग होने जा रही है. चुनावी प्रचार भी जमीन पर तेज हो गया है और हर दल पूरा दमखम लगाता दिख रहा है. अब जितना दम राजनीतिक दल लगा रहे हैं, उतनी ही मुस्तैद जांच एजेंसियां और पुलिस भी हैं. इसी वजह से चुनाव के तुरंत बाद से इस छोटे से राज्य से अब तक 20 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त कर लिए गए हैं. इसके अलावा 35 लाख कैश, दो करोड़ की शराब भी कब्जे में ली गई है.
अब जानकारी के लिए बता दें कि ये आंकड़े 31 जनवरी तक हैं. यानी कि जांच अभी भी हो रही है, पुलिस अलर्ट है और आने वाले दिनों में जब्त वाली प्रक्रिया और ज्यादा जोर पकड़ सकती है. बताया गया है कि जब से नगालैंड में मॉडल कोड को कंडक्ट लागू हुआ है, तब से 20 करोड़ के करीब ड्रग्स जब्त हुए. ये आंकड़ा बड़ा इसलिए है क्योंकि नगालैंड एक छोटा राज्य है जहां पर आबादी भी काफी कम है. लेकिन चुनावी मौसम में यहां भी रोकड़े से लेकर शराब तक, सब जब्त किया जा रहा है. इसी कड़ी में विभिन्न पुलिस थानों में 2,034 लाइसेंसी बदूंके भी जमा की गई हैं.
वैसे पुलिस के अलावा इस समय नगालैंड में CAPF की 305 कंपनियां भी तैनात की जाएंगी. वहीं अभी इस समय भी राज्य में 75 कंपनियां जमीन सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. नगालैंड की राजनीति की बात करें तो इस समय वहां पर अजीब स्थिति बनी हुई है. कोई भी विपक्ष नहीं है और सभी सरकार का हिस्सा चल रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीपीपी और बीजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. एनडीपीपी ने 17 सीटें जीती थीं तो बीजेपी के खाते में 12 सीटें गई थीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











