
नक्सली बनकर लोगों को धमकाते थे..., झारखंड में वसूली गैंग का भंडाफोड, 6 गिरफ्तार
AajTak
झारखंड के लातेहर से पुलिस ने खुद को नक्सल बताकर लोगों को डराने और फिरौती वसूलने वाले गैंग का भांडाफोड़ किया है. पुलिस ने 6 लोगोंं को मनिका, बालूमाथ और लातेहार थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है.
झारखंड के लातेहर में पुलिस ने एक बड़े फिरौती गैंग का भंडाफोड़ कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि इन बदमाशों पर खुद को नक्सली बताकर लोगों से फिरौती लेने का आरोप लगाया गया है.उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां मनिका, बालूमाथ और लातेहार थाना क्षेत्रों से की गईं.
पुलिस उपाधीक्षक भरत राम ने कहा कि उनके पास से चार राइफलें, एक देशी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस जब्त किए गए. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान अनिल यादव, जावेद अंसारी, सागर यादव, शिवनंदन यादव, अखिलेश यादव और मिथिलेश यादव के रूप में की गयी है.
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारियां इस इनपुट पर की गईं कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले अनिल यादव ने पैसे वसूलने के लिए गिरोह बनाया था. उन्होंने बताया कि अनिल को सबसे पहले मनिका थाना क्षेत्र में उसके गांव जुंगुर के पास एक जंगल से पकड़ा गया और पूछताछ के दौरान उसके द्वारा दी गई जानकारी से गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हुई.
बता दें कि इसी साल राजस्थान पुलिस ने अलवर के एक रेस्टोरेंट पर फायरिंग कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि दोनों हरियाणा के नामी गैंग के बदमाश हैं. इन्होंने 12 मई की रात करीब 10 बजे अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में साई लीला रेस्टोरेंट के बहार हवा में फायरिंग कर मैनेजर को पर्ची देकर 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी. इन्हें धारूहेड़ा से गिरफ्तार किया गया.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










