
नकल माफियाओं पर नकेल की तैयारी, RPSC ने कलक्टर समेत अफसरों को भेजी 557 संदिग्ध परीक्षार्थियों की लिस्ट
AajTak
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एडीजी-एसओजी सहित समस्त कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को 557 संदिग्ध परीक्षा अभ्यर्थियों की सूची भेजी है. परीक्षा अवधि के दौरान इन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा अतिरिक्त महानिदेशक- एसओजी सहित समस्त जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों से भर्ती परीक्षाओं की दिनांक को भर्ती परीक्षाओं से विवर्जित और संदिग्ध अभ्यर्थियों पर सघन निगरानी रखने का आग्रह किया गया है.
आयोग सचिव ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग अथवा अन्य भर्ती संस्थाओं द्वारा भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित होने से विवर्जित/ संदिग्ध अभ्यर्थियों की सूची जिलेवार संबंधित जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को भेजी गई है. उक्त सूचियों में सांचोर, बांसवाड़ा, उदयपुर, करौली एवं जालौर जिले से सर्वाधिक अभ्यर्थी हैं.
सूची में कुल 557 संदिग्धों के नाम हैं, जिलेवार संख्या निम्नानुसार है:
अजमेर - 1, अलवर- 12, बालोतरा- 8, बांसवाड़ा - 99, बाड़मेर - 16, ब्यावर - 1, भरतपुर - 11, भीलवाडा - 3, बीकानेर - 9, बूंदी - 1, चित्तौड़गढ़ - 6, चुरू - 2, दौसा - 16, डीडवाना कुचामन - 5, धौलपुर - 1, डूंगरपुर - 31, फलौदी - 3, गंगापुर सिटी - 1, हुनमानगढ़ - 1, जयपुर - 12, जयपुर ग्रामीण - 15, जैसलमेर - 1, जालौर -27, झुंझुनू - 5, जोधपुर - 9, जोधपुर ग्रामीण- 13, करौली - 28, कोटुपूतली- बहरोड़ - 5, नागौर -6, पाली -1, प्रतापगढ़ - 2, सांचौर -129, सवाई माधोपुर -8, सीकर -5, श्रीगंगानगर -2, टोंक - 3, उदयपुर -60
आयोग के अनुसार इन अभ्यर्थियों द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भर्ती परीक्षाओं की शुचिता को खंडित करने का प्रयास किया जा सकता है. एहतियातन ऐसे व्यक्ति व अभ्यर्थियों से संबंधित रिकॉर्ड को इनके क्षेत्र के पुलिस थानों की ग्रामवार संधारित अपराध सूची में दर्ज कर भर्ती परीक्षाओं के दौरान इनकी गतिविधियों पर सघन निगरानी रखने हेतु सूचित किया गया है. बता दें कि हाल ही में राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा लीक के मामले ने काफी तूल पकड़ा था. एसआई भर्ती पेपर लीक गिरोह मामले में अब तक 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. भर्ती की विज्ञप्ति फरवरी 2021 में निकली थी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











