
नए साल से टाटा की गाड़ियां हो सकती हैं महंगी, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों का असर
AajTak
टाटा मोटर्स ने बताया है कि कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से उनकी लागत लगभग 1.5 फीसदी बढ़ गई है, इसलिए कंपनी जनवरी 2025 में अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ा सकती है.
टाटा मोटर्स अगले साल की पहली तिमाही में, यानी जनवरी 2025 में, अपनी कारों की कीमत बढ़ा सकती है. कंपनी ने बताया है कि पिछले एक साल में कच्चे माल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे उनकी लागत में लगभग 1.5 फीसदी का इजाफा हुआ है. मगर अभी तक उन्होंने पूरी कीमत ग्राहकों से नहीं बढ़ाई है.
टाटा मोटर्स ने कहा है कि नई कार सिएरा की कीमतें फिलहाल स्थिर रहेंगी और इसकी डिलीवरी जनवरी से शुरू होगी. अगर कीमत बढ़ाने का मौका आया तो सबसे पहले जनवरी में कुछ हिस्सा बढ़ाया जाएगा, और बाकी खर्च कंपनी अपनी आंतरिक बचत से मैनेज करेगी.
सिएरा कार अब टाटा की सैनंद-2 फैक्ट्री में बन रही है, जो पहले फोर्ड इंडिया की थी. टाटा मोटर्स का एसयूवी मार्केट में करीब 16 से 17 फीसदी हिस्सा है, और सिएरा के पूरा होने के बाद यह हिस्सा बढ़कर 20 से 25 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है.
नवंबर महीने में डबल डिजिट ग्रोथ की संभावना है, और पूरे साल की ग्रोथ लगभग 5 फीसदी के करीब हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Tata Sierra Launch: 22 साल बाद लीजेंड की वापसी, टाटा ने लॉन्च की मोस्ट अवेटेड 'सिएरा', कीमत है इतनी
इसके अलावा, टाटा मोटर्स आने वाले वित्तीय वर्ष में सिएरा का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करेगी, जिससे उनका इलेक्ट्रिक एसयूवी कलेक्शन बढ़ेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











