
नए वर्ल्ड ऑर्डर में क्या होगी भारत की भूमिका? इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में एक्सपर्ट ने बताया
AajTak
ईरान जंग के बीच बदलते वैश्विक समीकरणों पर इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जियोपॉलिटिकल कंसल्टेंट Adelle Nazarian ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को अहम बताया. उन्होंने कहा कि आज दुनिया में बहुत कम ऐसे नेता हैं जो एक साथ अमेरिका, रूस, चीन और यूक्रेन जैसे देशों के नेताओं से सीधे संवाद कर सकते हैं, और मोदी उनमें से एक हैं.
ईरान में जारी युद्ध के बीच दुनिया की भू-राजनीति तेजी से बदल रही है. ऐसे समय में भारत की भूमिका को लेकर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जियोपॉलिटिकल कंसल्टेंट Adelle Nazarian ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक कूटनीति की खास तौर पर सराहना की.
Adelle Nazarian का कहना है कि आज की दुनिया में बहुत कम ऐसे नेता हैं जो एक साथ कई वैश्विक शक्तियों के साथ संवाद बनाए रख सकते हैं. उनके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं जो अमेरिका, रूस, चीन और यूरोप जैसे अलग-अलग शक्ति केंद्रों के नेताओं से सीधे बातचीत करने की क्षमता रखते हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान जंग के बीच नया वर्ल्ड ऑर्डर, AI-टेक तय करेगा सुपरपावर... इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में एक्सपर्ट ने बताया
एडेल एडेल नाज़ेरियन ने कहा कि मौजूदा वैश्विक स्थिति में यह क्षमता बेहद अहम हो जाती है. उनके अनुसार मोदी ऐसे नेता हैं जो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के नेताओं तक से संवाद स्थापित कर सकते हैं.
उनका मानना है कि बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच भारत एक ऐसे देश के रूप में उभर रहा है जो अलग-अलग ताकतों के बीच संवाद का सेतु बन सकता है. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आने वाले समय में भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: होर्मुज बंद, दुनिया बेहाल… क्या यही है ट्रंप का गेम प्लान? 'सबसे बड़ी बमबारी' के बाद खत्म होगी ईरान की जंग

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










