
नई Honda City में अब सबसे ज्यादा माइलेज, एक लीटर में 26.5 KM का सफर
AajTak
इसके टीजर से सबसे पहली बात तो ये पता चलती है कि इसका लुक पिछले साल आई पांचवी पीढ़ी की Honda City जैसा ही होगा, सिवाय इसके बैक साइड पर e:HEV का बैज अपडेट होगा. कंपनी के डीलरों से इसकी बुकिंग लेनी शुरू कर दी है.
होंडा कार इंडिया (Honda Car India) ने आज गुरुवार को भारतीय बाजार में नई होंडा सिटी हाइब्रिड कार पेश कर दी. इस हाइब्रिड कार में कई सारी खूबियां हैं. कंपनी का दावा है कि यह कार 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है. अगर यह दावा सही साबित हुआ तो Honda City Hybrid eHEV भारतीय बाजार में धूम मचा सकती है.
मारुति की इस छोटी कार को चुनौती
माइलेज के हिसाब से देखें तो होंडा की यह नई कार मारुति की सेलेरियो के टक्कर की है. मारुति सुजुकी के अनुसार, सेलेरियो 26.68 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. हालांकि लुक और साइज के मामले में सेलेरियो होंडा की इस नई कार के सामने कहीं नहीं टिकती है. मारुति की सेलेरियो काफी छोटी कार है, जबकि होंडा सिटी की नई हाइब्रिड कार लुक में भी शानदार है और साइज में बड़ी है.
माइलेज में इस बाइक को भी टक्कर
माइलेज के मामले में यह कार कितनी शानदार है, उसका अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि कुछ टू-व्हीलर्स इसके आस-पास माइलेज दे पाते हैं. उदाहरण के लिए, रॉयल एनफील्ड की इंटरसेप्टर 650 का माइलेज 26 किलोमीटर प्रति लीटर है. होंडा की यह नई हाइब्रिड कार 2.85 लाख रुपये वाली रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 को भी माइलेज के मामले में टक्कर देती है. इस तरह देखें तो यह कार आपको बाइक के माइलेज में फोर व्हीलर के मजे दे सकती है. पूरी डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें.
नई होंडा सिटी की बुकिंग शुरू

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












