
नई बीमारी से चीन में कोहराम... हजारों बच्चे बीमार, कोरोना जैसे हालात! एक्सपर्ट ने कही ये बात
AajTak
चीन में फिर कोरोना जैसा कहर शुरू हो गया है. हजारों बच्चे बीमार हो रहे हैं. इन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है. चीन में फैल रही इस बीमारी को लेकर टेंशन बढ़ गई है. इस बीच एक्सपर्ट्स ने बताया कि चीन में ये बीमारी क्यों फैल रही है?
चीन में बच्चों में निमोनिया जैसी बीमारी फैल रही है. इनसे उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है. खबरें हैं कि इस हर रोज सात हजार से ज्यादा बीमार अस्पतालों में आ रहे हैं. इस बीमारी को लेकर जहां दुनिया में टेंशन बढ़ा दी है, तो दूसरी ओर चीन का कहना है कि इसमें डरने वाली बात नहीं है.
चीन के अधिकारियों का कहना है कि फ्लू जैसी बीमारी का कारण कोई नया पैथोजन या नया संक्रमण नहीं है. उनका कहना है कि चीन में जो बीमारी फैल रही है, उसमें कुछ भी असामान्य नहीं है. और कोविड-19 की सख्त पाबंदियां हटने के कारण बच्चों को फ्लू हो रहा है.
चीन ने बीते हफ्ते विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को जवाब देते हुए बताया था कि बच्चों में निमोनिया जैसे मामलों का बढ़ना 'असामान्य' या 'नई बीमारी' नहीं है. कोविड प्रतिबंध हटाने की वजह से फ्लू जैसी बीमारी बढ़ रही है.
चीन में निमोनिया जैसी बीमारी के मामले बढ़ना इसलिए टेंशन बढ़ाता है, क्योंकि चार साल पहले दिसंबर 2019 में यहीं से कोविड शुरू हुआ था. इसके बाद कोविड दुनियाभर में फैल गया और महामारी बन गया.
बहरहाल, चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन के अधिकारी मी फेंग ने बताया कि बीमारों की संख्या बढ़ती देख चीन में पीडियाट्रिक क्लिनिक्स खोली जा रहीं हैं. चीन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं को ज्यादा से ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को फ्लू वैक्सीन लगाएं. लोगों से भी मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने की अपील की है.
हालांकि, चीन के डॉक्टर्स और इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन में बढ़ती इस बीमारी को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोविड प्रतिबंध हटने के कारण सिर्फ चीन ही नहीं, बल्कि कई देशों में भी इस तरह की बीमारी फैल रही है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









