
'नई पीढ़ी देखना नहीं चाहती...', शाहरुख, आमिर और सलमान पर बोले इमरान खान, बताई ये वजह
AajTak
इमरान खान का मानना है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार 'खान्स' को उम्र और दर्शकों के साथ बदलना चाहिए. उनका कहना है कि उन्हें उम्र के हिसाब से सही रोल करने चाहिए.
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में उन्हें फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में देखा गया था. इस बीच उनका सलमान, शाहरुख,और आमिर खान को लेकर दिया गया बयान काफी सुर्खियों में है.
इमरान का मानना है कि भले ही शाहरुख, सलमान खान और आमिर खान ने तीन दशकों से ज्यादा समय तक हिंदी सिनेमा पर राज किया है, लेकिन अब शायद उनके करियर के एक नए दौर में कदम रखने का समय आ गया है.
सुपरस्टार खान्स पर क्या बोले इमरान? SHOWSHA को दिए एक हालिया इंटरव्यू में एक्टर इमरान खान ने कहा, 'तीस साल से ज्यादा समय से ऑडियंस खान्स की पूजा करते आए हैं. लेकिन एक उम्र के बाद आप लीड रोल नहीं निभा सकते. क्योंकि शोहरत फीकी पड़ जाती है.'
एक्टर ने आगे कहा, 'एक लीड एक्टर के तौर पर, एक्टर्स की उम्र भी बढ़ने लगती है.कुछ साल ऐसे होते हैं जब आप लीड एक्टर के तौर पर काम कर सकते हैं, और फिर एक उम्र आती है जब आप वे रोल नहीं कर पाते. तीनों खान अब 60 की उम्र पार कर चुके हैं. उन्हें 30 साल की स्टारडम मिली है - जिसकी कल्पना करना या जिसकी बराबरी करना मुश्किल है. मुझे लगता है कि इसका एक हिस्सा स्वाभाविक है, किसी भी एक्टर के सफर का एक जरूरी हिस्सा है, कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आप जो रोल करते हैं, उनमें बदलाव आने लगता है.'
उन्होंने आगे बताया कि भले ही खान्स की विरासत बेजोड़ है, लेकिन समय के साथ दर्शकों का जुड़ाव बदल जाता है. उन्होंने कहा, 'आपकी स्टारडम भी बदलने लगती है क्योंकि एक दर्शक वर्ग होता है जो आपको जानता है और आपके साथ बड़ा होता है, और फिर एक पूरी नई युवा पीढ़ी आती है जो अपनी उम्र और अनुभव के करीब के लोगों से जुड़ने लगती है.'
इमरान ने समझाया, 'जब हम फिल्में या शो देखते हैं, तो सबसे पहले हम उन कहानियों और किरदारों में खुद को देखने की कोशिश करते हैं. स्वाभाविक रूप से, आप ऐसे किसी व्यक्ति से जुड़ते हैं जो आपकी उम्र और जीवन के अनुभव के करीब हो. युवा पीढ़ी शायद 70 साल के आदमी की कहानी देखना न चाहे.'

'हर दिन रेप की धमकियां मिलती हैं', धुरंधर एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- मोटी कहकर गाने से निकाला
आयशा खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अब एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उनपर भद्दे कमेंट्स करते हैं. उन्हें सेक्शुएलाइज किया जाता है.












