
नंबर प्लेट पर 'पुलिस', कानों पर मोबाइल... बिना हेलमेट चलाई बुलेट तो दारोगा का कट गया चालान
AajTak
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अपने ही दारोगा का 7 हजार रुपये का चालान काट डाला. दरअसल, दारोगा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए बाइक चला रहा था. न तो उसने हेलमेट पहना था. ऊपर से कानों पर फोन लगाकर आराम से बुलेट चला रहा था. किसी ने उसकी फोटो खींच ली और वायरल कर दी. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने दारोगा के खिलाफ एक्शन लिया.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में यातायात नियमों को लेकर ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में है. जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर पुलिस ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों का चालान काट रही है. इसी बीच नोएडा की सड़क पर बिना हेलमेट के चल रहे एक पुलिसकर्मी का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग फोटो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. फोटो वायरल हुई तो नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस पर एक्शन लिया.
कार्रवाई करते हुए उस पुलिसकर्मी का हजारों रुपए का चालान काट दिया गया है. दरअसल सेक्टर-58 की सड़क का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सड़क पर एक दारोगा बुलेट चला रहा है. उसके सिर पर न तो हेलमेट है न ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है. यहां तक कि वह कान में फोन से बात करते हुए आराम से बुलेट चला रहा है.
पीछे से किसी राहगीर ने पुलिसकर्मी की तस्वीर खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फोटो वायरल होने के बाद लोग दारोगा जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. फोटो नोएडा ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंची तो दारोगा की बुलेट का लंबा चौड़ा चालान काट दिया. ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर दारोगा का सात हजार रुपये का चालान काटा है.
लोग ट्रैफिक पुलिस के इस एक्शन की तारीफ कर रहे हैं. उनका कहना है कि नियम का पालन न करने पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस किसी को नहीं बख्शती है.
हर रेड लाइट पर लगे हैं सिक्योरिटी कैमरे
बता दें कि नोएडा में जगह-जगह रेड लाइट पर सिक्योरिटी कैमरे लगे हुए हैं. इन कैमरों के जरिए पुलिस रोजाना सैकड़ों चालान काट रही है. साथ ही ट्रैफिक कर्मियों के द्वारा जगह-जगह अभियान चलाकर बैरिकेड्स लगाकर नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ चालान की कर्रवाई करती है. हाल ही में ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ियों पर जाति और धर्म सूचक शब्द लिखने वाले लोगों के खिलाफ भी एक्शन लिया है. हजारों ऐसी गाड़ियों का चालान किया गया है जिन पर जाति और धर्म सूचक शब्द लिखे हुए थे. ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों पर भी इसी तरह एक्शन लेती रहती है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









