
'ध्यान रखें कि दरवाजा बंद रहे...', पत्नी के साथ वीडियो वायरल होने पर मैक्रों को ट्रंप ने दी सलाह
AajTak
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'वे दोनों बहुत अच्छे लोग हैं जिन्हें मैं अच्छी तरह जानता हूं, और मुझे नहीं पता कि वो सब क्या था.' जब ट्रंप से 'एक वर्ल्ड लीडर की ओर से दूसरे वर्ल्ड लीडर के लिए कोई सलाह' पूछी गई तो उन्होंने हंसते हुए कहा, 'अगली बार ध्यान रखें कि दरवाजा बंद रहे,' जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट की वायरल क्लिप पर प्रतिक्रिया दी. मैक्रों के इस वीडियो ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी थी और इसे लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं.
यह वीडियो वियतनाम में कपल के प्लेन से नीचे उतरते समय बनाया गया था, जिसमें ब्रिजिट मैक्रों के चेहरे पर हाथ मारती हुई दिख रही थीं. ट्रंप से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो मैक्रों से बात कर चुके हैं. उन्होंने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि 'वे दोनों ठीक हैं.'
'ध्यान रखें कि दरवाजा बंद रहे'
ट्रंप ने कहा, 'वे दोनों बहुत अच्छे लोग हैं जिन्हें मैं अच्छी तरह जानता हूं, और मुझे नहीं पता कि वो सब क्या था.' जब ट्रंप से 'एक वर्ल्ड लीडर की ओर से दूसरे वर्ल्ड लीडर के लिए सलाह' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, 'ध्यान रखें कि दरवाजा बंद रहे,' जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे.
मैक्रों का वीडियो जब वायरल हुआ तो शुरुआत में इलीज़ी पैलेस ने इसे नकली बताया, लेकिन बाद में उन्होंने इसकी सच्चाई स्वीकार की और स्पष्ट किया कि यह एक निजी और मजेदार पल था. मैक्रों ने भी पत्रकारों से कहा, 'हम सिर्फ मस्ती कर रहे थे. मैं अपनी पत्नी के साथ मजाक कर रहा था लेकिन इसे एक आपदा बना दिया गया.'
क्या है पूरा मामला?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











