
धोखा, निराशा और देश से पलायन... सीरिया में कुछ ऐसे बीते थे बशर अल-असद के आखिरी घंटे
AajTak
असद ने अपने छोटे भाई महेर, जो सेना की एलीट 4th आर्मर्ड डिवीजन के कमांडर थे, को भी अपनी योजना के बारे में नहीं बताया. तीन सहयोगियों के अनुसार, महेर ने हेलीकॉप्टर से इराक और फिर रूस का रुख किया. असद के मामा के बेटे एहाब और इयाद मखलूफ को भी दमिश्क से भागते समय पीछे छोड़ दिया गया.
सीरिया के राष्ट्रपति रहे बशर अल-असद की सत्ता का तख्तापलट हुए लगभग हफ्ते भर बीत चुके हैं.असद को देश छोड़कर भागना पड़ा. इस दौरान उनके प्लेन के क्रैश होने जैसी अफवाह भरी खबरें भी सामने आईं, हालांकि अगले दिन तक यह स्पष्ट हो गया कि वह सुरक्षित हैं और देश छोड़कर निकल चुके हैं. अब उनकी पहचान रूस के शरणार्थी के तौर पर है और इस तरह सीरिया में असद परिवार के 50 साल के तानाशाही शासन का खात्मा हुआ.
पलायन की योजना की किसी को जानकारी नहीं हालांकि असद को लेकर सवाल अभी भी बाकी हैं. सबसे बड़ा सवाल ये कि, उन्होंने देश छोड़ने का फैसला कब लिया. किसने उन्हें सलाह दी, वह कैसे और कब निकली और इस पूरे एग्जिट प्लान की रूपरेखा कब तैयार हुई. इसे लेकर सामने आया है कि, बशर अल-असद ने सीरिया छोड़ने की अपनी योजना के बारे में लगभग किसी को नहीं बताया था. एक तरफ जब उनके शासन की नींव ढह रही थी, तो उन्होंने सहयोगियों, अधिकारियों और यहां तक कि रिश्तेदारों को भी इससे अंधेरे में रखा. सीरिया में जो कुछ घटा, इसके बारे में जानकारी रखने वाले 12 से अधिक लोगों ने रॉयटर्स से बातचीत में यह बातें सामने रखीं.
असद को थी रूसी सैन्य सहायता की आस मॉस्को भागने से कुछ घंटे पहले, असद ने शनिवार को रक्षा मंत्रालय में लगभग 30 सेना और सुरक्षा प्रमुखों की एक बैठक में भरोसा दिलाया कि रूसी सैन्य सहायता जल्द ही पहुंचेगी. उन्होंने ज़मीन पर तैनात बलों से मोर्चा संभालने का आग्रह किया. इस बैठक में शामिल एक कमांडर ने यह जानकारी दी, लेकिन नाम न बताने की शर्त पर. एक करीबी सहयोगी ने बताया कि असद ने शनिवार को अपने प्रेसिडेंशियल ऑफिस मैनेजर से कहा कि काम खत्म करने के बाद वह घर जा रहे हैं, लेकिन इसके बजाय वे एयरपोर्ट चले गए थे.
अपने समर्थकों को उनके हाल पर छोड़ गए अशद उन्होंने अपनी मीडिया सलाहकार बुशैना शाबान को भी फोन किया और उन्हें भाषण तैयार करने के लिए अपने घर बुलाया. लेकिन जब वह पहुंचीं, तो घर खाली था. "असद ने आखिरी लड़ाई भी नहीं लड़ी. उन्होंने अपने सैनिकों को संगठित करने की कोशिश तक नहीं की," अरब रिफॉर्म इनिशिएटिव के निदेशक नदीम हौरी ने कहा. "उन्होंने अपने समर्थकों को उनके हाल पर छोड़ दिया."
14 लोगों से हुई बातचीत समाचार एजेंसी असद से मॉस्को में संपर्क नहीं कर सकी है, जहां उन्हें राजनीतिक शरण दी गई है. उनकी सत्ता के अंतिम दिनों और घंटों को करीब से जानने वाले 14 लोगों से हुई बातचीत एक ऐसे नेता की तस्वीर पेश करती है, जिसने अपनी 24 साल की हुकूमत बचाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धोखा और गुप्त योजनाओं का सहारा लिया. इन सूत्रों में पूर्व राष्ट्रपति के करीबी सहयोगी, क्षेत्रीय राजनयिक, सुरक्षा अधिकारी और वरिष्ठ ईरानी अधिकारी शामिल हैं. इन ज्यादातर सूत्रों ने संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर बात करने के लिए अपना नाम गोपनीय रखने का अनुरोध किया.
असद के छोटे भाई को भी नहीं थी पलायन की खबर असद ने अपने छोटे भाई महेर, जो सेना की एलीट 4th आर्मर्ड डिवीजन के कमांडर थे, को भी अपनी योजना के बारे में नहीं बताया. तीन सहयोगियों के अनुसार, महेर ने हेलीकॉप्टर से इराक और फिर रूस का रुख किया. असद के मामा के बेटे एहाब और इयाद मखलूफ को भी दमिश्क से भागते समय पीछे छोड़ दिया गया. एक सीरियाई सहयोगी और एक लेबनानी सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों कार से लेबनान भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रास्ते में विद्रोहियों के हमले का शिकार हो गए. एहाब मारे गए और इयाद घायल हुए. हालांकि, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी, और समाचार एजेंसी इसे सत्यापित नहीं करती.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



