
'धर्म मेरा मार्गदर्शन करता है', लंदन के मंदिर में ऋषि सुनक ने हिंदू आस्था के बारे में की बात
AajTak
आम चुनाव प्रचार के दौरान BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन करते वक्त, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने नजरिए में मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में धर्म की अवधारणा के बारे में बात की.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने शनिवार को अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ लंदन के एक मंदिर में दर्शन के दौरान हिंदू धर्म के बारे में खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने धर्म को "प्रेरणा और सांत्वना" का स्रोत बताया.
ब्रिटेन में होने वाले चुनावों से कुछ दिन पहले बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर में रुके सुनक ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने नजरिए में धर्म की अवधारणा को मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में बताया.
'मुझे भगवत गीता पर...'
सुनक ने कहा, "अब मैं हिंदू हूं और आप सभी की तरह मैं भी अपनी आस्था से प्रेरणा और सांत्वना प्राप्त करता हूं. मुझे भगवद गीता पर संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने पर गर्व है."
यह भी पढ़ें: क्या है ब्रिटेन का बेटिंग स्कैंडल, जिसमें चुनाव तारीखों पर सट्टा लगाने वाले नेताओं पर ऋषि सुनक ने लिया एक्शन, समझिए पूरा मामला
खुद को 'गर्वित हिंदू' कहने वाले सुनक ने आगे कहा, "हमारा धर्म हमें अपना कर्तव्य निभाना सिखाता है और नतीजे की चिंता नहीं करना सिखाता है, बशर्ते कि हम इसे ईमानदारी से करें. मेरे अद्भुत और प्यारे माता-पिता ने मुझे यही सिखाया है और मैं इसी तरह अपनी जिंदगी जीने की कोशिश करता हूं. और यही मैं अपनी बेटियों को देना चाहता हूं, जब वे बड़ी होंगी. यह धर्म ही है, जो सार्वजनिक सेवा के प्रति मेरे नजरिए का मार्गदर्शन करता है."

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.






