
'धर्म निरपेक्षता हमारे देश में नहीं चलेगी, पंथ निरपेक्षता की जरूरत', साहित्य आजतक में बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर
AajTak
Sahitya Aajtak 2024 Day 3: दिल्ली के मेजर ध्यानचऺद नेशनल स्टेडियम में शब्द-सुरों का महाकुंभ 'साहित्य आजतक 2024' का आज तीसरा यानी अंतिम दिन है. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में किताबों की बातें हो रही हैं. फिल्मों की बातें हो रही हैं. सियासी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं और तरानों के तार भी छेड़े जा रहे हैं.
साहित्य के सबसे बड़े महाकुंभ 'साहित्य आजतक 2024' का आज अंतिम दिन है. साहित्य आजतक 2024 के मंच पर ‘सियासत और साहित्य साथ-साथ’ सत्र ने दर्शकों को राजनीति और साहित्य के आपसी संबंधों की नई परिभाषा से रूबरू कराया. इस सत्र में प्रख्यात लेखक, पूर्व राजनयिक और सांसद डॉ. शशि थरूर ने शिरकत की. उन्होंने राजनीति में साहित्यिक दृष्टिकोण की अहमियत और लेखन के जरिए समाज को जागरूक करने के तरीकों पर चर्चा की. डॉ. थरूर ने अपनी लेखनी के अनुभव साझा करते हुए साहित्य और सियासत के आपसी जुड़ाव को गहराई से समझाया.
डॉ. शशि थरूर ने 26 किताबें लिखी हैं, उन्हें साहित्य अकादमी से सम्मानित किया गया है. इस सत्र का संचालन राजदीप सरदेसाई ने किया. शशि थरूर ने कहा कि मैं एक साधारण व्यक्ति खुद को समझता हूं. राजनीति अलग है. मेरी 26 किताबें मेरे बच्चों के जैसी हैं. मैं चाहता हूं कि लोग मेरी किताबों को पढ़ें.
किताब पसंद करना अलग है, जरूरी नहीं कि आप लेखक को भी पसंद करना चाहिए. मैं पूर्व मंत्री हूं, एक दिन पूर्व सांसद भी हो जाऊंगा, लेकिन मैं एक पूर्व लेखक कभी नहीं होना पसंद करूंगा. किताबों का जो लोगों पर इंपैक्ट होता है, वो बहुत इंटिविजुअल होता है. एक किताब पढ़कर एक महिला ने बताया था कि मेरी नानी जो विदेश में हैं, उन्हें कैंसर है, वे मेरी किताब पढ़ रही हैं. उन्हें हर रोज वो किताब पढ़ी, 20 दिन तक पढ़ी, उसे पूरा करके उनका देहांत हो गया. ये बात सुनकर दिल भावुक हो गया. साधारण लोगों की जिंदगी में कोई फर्क आ सके, ये भी बेहद महत्वपूर्ण बात है.
यह भी पढ़ें: साहित्य के महाकुंभ के तीसरे दिन का आगाज, श्रेया घोषाल, रवि किशन समेत ये दिग्गज करेंगे शिरकत
राजनीति से अलग जब आप किताब लिखते हैं, तो उसमें अलग सुकून मिलता होगा. राजनीति से जुड़े सवाल पर शशि थरूर ने कहा कि मुझे पैसों की जरूरत नहीं है, मुझे यूएन से पेंशन मिलती है. वहां 29 साल काम करके आया हूं. राजनीति से बेहतर विकल्प नहीं है, जनता की सेवा करने के लिए, कोई बदलाव लाने के लिए. इसलिए राजनीति में आया. मैं मूल्यों के बारे में सोचता हूं.
मैं चाहता हूं कि समाज में भाईचारा हो, क्योंकि यहां जो विविधता है, बहुस्वरता है. अलग-अलग स्वर के लोग यहां रहते हैं. यहां लोग मिलकर भारत को मजबूत बनाएं. जब तक हमारे वोटर्स हमें मौका देंगे, हम राजनीति के माध्यम से इस कार्य को आगे बढ़ाता रहूंगा. मैं भी एक व्यक्ति हूं. मेरी क्रिकेट में दिलचस्पी है. एक अंग्रेजी भाषा को लेकर और पार्टी से जुड़े सवाल के जवाब में शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहती थी कि खड़गे साहब पार्टी के नेता बनें, मैंने कोशिश की थी, लेकिन नहीं बना. पार्टी की जो नीतियां थीं, उन्हें मैंने मान लिया.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




