
धर्मेंद्र का वो घर जहां बीता उनका बचपन, लुधियाना में ऐसा था 'ही-मैन' का आशियाना
AajTak
एक्टर धर्मेंद्र का चले जाना सभी फैंस के लिए एक बड़े सदमे की तरह है. उनकी जर्नी किसी भी इंसान के लिए प्रेरणा के समान है. ऐसे में आइए, धर्मेंद्र के लुधियाना वाले घर पर एक नजर डालते हैं, जहां उनका पूरा बचपन बीता था.
हिंदी सिनेमा के एक युग का आज अंत हुआ है. बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहलाए जाने वाले धर्मेंद्र अब पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं. 89 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. 24 नवंबर के दिन उनके परिवार ने उनका अंतिम संस्कार किया जहां पूरी इंडस्ट्री भी पहुंची. हर बड़े सितारे ने धर्मेंद्र को अंतिम श्रद्धांजलि दी.
धर्मेंद्र का लुधियाना स्थित घर जहां बीता उनका बचपन
धर्मेंद्र बॉलीवुड के सबसे बड़े लेजेंड्स में से एक थे. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस का हर कोई दीवाना था. उन्होंने लगभग छह दशकों तक फैंस को एंटरटेन किया. धर्मेंद्र की जर्नी भी अपने आप में किसी प्रेरणा से कम नहीं. वो लुधियाना से मुंबई तक एक लंबा सफर करके पहुंचे थे. एक्टर अपनी जवानी से ही हैंडसम थे और अपनी दमदार पर्सनैलिटी से लोगों का दिल जीत चुके थे.
धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था. उनका बचपन लुधियाना स्थित साहनेवाल गांव में बीता, जहां एक्टर बड़े हुए और वहीं से उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करने का सपना देखा. धर्मेंद्र के पिता केवल कृष्ण देओल लालटन कलां गांव के सरकारी स्कूल के हेडमास्टर थे. एक्टर ने अपनी पढ़ाई उसी स्कूल से पूरी की थी.
धर्मेंद्र साहनेवाल गांव के जिस घर में रहते थे, वो घर आज भी मौजूद है. एक्टर जिस स्कूल में पढ़ते थे, उसमें आज भी बच्चे पढ़ने आते हैं. तो आइए, आपको उनके बचपन के घर और स्कूल की झलक दिखाते हैं.
ऐसा दिखता है धर्मेंद्र का लुधियाना वाला घर

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.











