
धर्मस्थल सामूहिक दफन मामला: शिकायतकर्ता चिन्नय्या से कड़ी पूछताछ, 'स्पॉट महाजर' में जब्त हुए अहम दस्तावेज
AajTak
Dharmasthala Case: धर्मस्थल केस अब नए मोड़ पर पहुंच चुका है. इस मामले में गवाह और शिकायतकर्ता चिन्नय्या को सुरक्षा घेरे में 'स्पॉट महाजर' के लिए अज्ञात जगहों पर ले जाया गया. वहां से एसआईटी ने कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं.
कर्नाटक के मंगलुरु में धर्मस्थल केस की जांच एक बार फिर तेज हो गई है. एसआईटी शनिवार तड़के इस केस में गिरफ्तार गवाह और शिकायतकर्ता सीएन चिन्नय्या को कड़ी सुरक्षा में अज्ञात स्थानों पर 'स्पॉट महाजर' (घटनास्थल का प्रत्यक्ष निरीक्षण) के लिए ले गई. सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने उन जगहों का दौरा किया जो सीधे चिन्नय्या के बयानों से जुड़े थे. यहां से जांच टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ भी जब्त किए.
एसआईटी के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से 'स्पॉट महाजर' प्रक्रिया सुबह-सुबह की गई. हालांकि, अभी बरामद दस्तावेजों की प्रकृति और उनकी अहमियत पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. चिन्नय्या ने पहले दावा किया था कि धर्मस्थल परिसर में कई शवों को दफनाया गया है. इनमें यौन शोषण की शिकार महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के शव भी शामिल थे.
इन आरोपों ने मंदिर प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे, लेकिन अब केस लगातार नए मोड़ ले रहा है. इसी बीच, धर्मस्थल केस की दूसरी शिकायतकर्ता सुजाता भट्ट का रुख पूरी तरह बदलता दिखाई दे रहा है. शुक्रवार को एसआईटी ने उनसे लगातार तीसरे दिन पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपनी शिकायत वापस लेने की इच्छा जताई. इस शिकायत में उन्होंने अपनी बेटी के लापता होने की बात कही थी.
उन्होंने कहा था कि साल 2003 में उनकी बेटी अनन्या धर्मस्थल मंदिर परिसर से रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई थी. लेकिन पूछताछ में उन्होंने अपने ही पहले के बयान बदल दिए और कुछ नए नामों का जिक्र किया. सूत्रों के मुताबिक, सुजाता पर भारी दबाव है. वो लगातार पूछताछ के चलते मानसिक रूप से बेहद कमजोर पड़ गई हैं. एसआईटी को उनके बयान पहले दिए गए दावों से उलट मिले हैं.
इससे यह शक गहरा हो गया कि ये पूरी कहानी गढ़ी गई थी. हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक उनके नए खुलासों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही सुजाता औपचारिक रूप से अपनी शिकायत वापस ले लें, लेकिन एसआईटी अपनी जांच रोक नहीं सकती. इसका कारण यह है कि धर्मस्थल केस पहले ही न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बन चुका है.
इसमें बलात्कार, हत्या और सामूहिक दफन जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं. इससे पहले धर्मस्थल के धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े ने एसआईटी जांच का स्वागत किया था. वहीं उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने भी चेतावनी दी थी कि यदि शिकायतकर्ताओं के आरोप झूठे साबित हुए, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अब इस केस की असली सच्चाई एसआईटी की गहन जांच ही उजागर करेगी.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.








