
धर्मस्थल केस: FSL रिपोर्ट में देरी से लटकी जांच, कर्नाटक के गृहमंत्री ने कहा- SIT अपना काम कर रही है!
AajTak
धर्मस्थल केस कर्नाटक में अब भी सुलग रहा है. हत्या, बलात्कार और शव दफनाने जैसे संगीन आरोपों की जांच में एसआईटी जुटी है, लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट लंबित होने के कारण जांच लटक गई है. गृह मंत्री जी परमेश्वर ने अब कहा है कि जल्द से जल्द जांच पूरी हो, ताकि अफवाहों पर विराम लग सके.
कर्नाटक के चर्चित धर्मस्थल केस में एसआईटी जांच अभी भी जारी है. इस केस के मुख्य गवाह और शिकायतकर्ता के पलटने के बाद मामला दिलचस्प हो चुका है. ऐसे में हर कोई चाहता है कि एसआईटी जांच जल्दी पूरी हो, ताकि सच सबके सामने आ सके. गृहमंत्री जी परमेश्वर ने मंगलवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) को स्पष्ट निर्देश दिया कि वो अपनी जांच जल्द से जल्द पूरी करे.
गृह मंत्री ने साफ कहा कि जांच की प्रक्रिया लटकी नहीं रह सकती. उन्होंने कहा, "एसआईटी अपना काम कर रही है. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट आनी बाकी है. अभी तक तो भी सबूत बरामद हुए हैं, उन्हें जांच के लिए एफएसएल को भेजा गया है. हमने उनसे पहले रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर यथाशिघ्र भेजने के लिए कहा है. एसआईटी जल्द से जल्द जांच पूरी करे."
उन्होंने कहा कि एसआईटी को कल या परसों ही जांच पूरी करने को कहना संभव नहीं है, क्योंकि जांच एजेंसी को जानकारी और फॉरेंसिक रिपोर्ट की जरूरत होती है. एफएसएल रिपोर्ट आनी है. उनको अंतिम रूप दिया जाना है. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए एसआईटी कार्रवाई करेगी. इस पूरे विवाद की शुरुआत शिकायतकर्ता सी एन चिन्नैया के सनसनीखेज दावे के बाद हुई थी.
उसने कहा था कि धर्मस्थल में पिछले दो दशकों के दौरान कई शव दफनाए गए हैं. उसने यहां तक आरोप लगाया कि कुछ शवों पर यौन उत्पीड़न के निशान थे. यह सब मंदिर प्रशासन की जानकारी में था. हालांकि बाद में पुलिस ने चिन्नैया को झूठी गवाही के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. उसके खुलासे के बाद नेत्रवती नदी किनारे जंगली इलाकों में उसकी बताई जगहों पर तलाशी ली गई.
इस दौरान दो स्थानों से कंकाल बरामद किए गए. इस महीने की शुरुआत में नेत्रवती स्नान घाट के पास बंगलेगुड्डे वन क्षेत्र में भी अतिरिक्त अवशेष मिले. इन बरामदियों ने मामले की गंभीरता और बढ़ा दी. मई महीने में चिन्नैया और कुछ अन्य लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. एसआईटी अपनी रिपोर्ट में इस पहलू पर विचार कर सकती है.
गृहमंत्री परमेश्वर से यह भी पूछा गया कि कार्यकर्ता महेश शेट्टी थिमारोडी के खिलाफ कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है. इस पर उन्होंने कहा, "देखते हैं अदालत में क्या होता है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, या पुलिस उन्हें कानून के अनुसार गिरफ्तार करेगी. सरकार हस्तक्षेप नहीं करेगी. पुलिस अपनी आवश्यकतानुसार कार्रवाई करेगी." थिमारोडी ने चिन्नैया के दावों का समर्थन किया था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






