
धरती से निकला 1200 साल पुराना महल, शानो शौकत देख खोजकर्ता हैरान!
AajTak
पुरातत्व विभाग के लोगों ने रेगिस्तान में दबे 1200 साल पुराने आलीशान महल की खोज की है. खोजकर्ताओं ने इस महल की शान देख कर हैरानी जताई है. खास बात यह है कि महल के अंदर अंडरग्राउंड कमरे बने हुए थे. महल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
पुरातत्व विभाग के लोगों ने जमीन के अंदर से आलीशान महल ढूंढ निकाला है. यह 1200 साल पुराना बताया जा रहा है. यह महल इजरायल के दक्षिणी इलाके में बसे एक रेगिस्तान से मिला है. सोशल मीडिया पर इस महल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
आलीशान महल को देखकर नेगेव इलाके के लोगों के यूनिक रहन-सहन और वहां के लोगों की लाइफस्टाइल के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं. अधिकारियों ने बताया है कि बेडौइन शहर में यह खोज हुई है. ये महल 8वीं या 9वीं शताब्दी के हो सकते हैं.
जमीन के अंदर मिले आलीशान महल के बीच में एक बड़ा सा आंगन था जिसके चारों तरफ लोगों के रहने के लिए कई कमरे बनाए गए थे. एक सेक्शन में संगमरमर का आलीशान दालान था. इसका फ्लोर पथरीला था और दीवारों पर सुंदर सजावट थी. पुरातत्व विभाग के लोगों को कांच के बरतनों के कई टुकड़े भी मिले हैं.
हैरानी की बात यह है कि आंगन के नीचे, खोजकर्ताओं को पत्थरों से बने भूमिगत कमरे भी मिले हैं. उन लोगों का मानना है कि रेगिस्तान में होने के बावजूद यहां पर ठंडक रहती होगी. इस जगह का इस्तेमाल सामान स्टोर करने के लिए किया जाता होगा.
जमीन के अंदर बने कमरों को देख कर ऐसा लगता है कि उसे काफी सावधानी से बनाया गया है. यह काफी मजबूत भी है जिससे जमीन के अंदर से ही एक कमरे से दूसरे कमरे में जाया जा सकता है. इन कमरों का एक मुंह एक कुंड के पास खुलता है जहां ठंडा पानी पीने की व्यवस्था थी.
पुरातत्व विभाग का कहना है कि आलीशान महल और यूनिक अंडरग्राउंड कमरों को देखकर लगता है कि इसके मालिक बहुत संपन्न होंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











