
धनबादः एडीजे उत्तम आनंद की हत्या के पीछे हो सकता है इस अपराधी का हाथ, SIT जांच में जुटी
AajTak
अमूमन हर जज का पाला अपराधियों, गैंगस्टर, आतंकवादियों, माफियाओं और क़ातिलों से पड़ता है. अगर ये क़त्ल है, तो फिर सवाल उठता है कि छह महीने पहले धनबाद आए जज उत्तम आनंद की जान कौन लेना चाहेगा?
झारखंड के धनबाद में अपर जिला जज उत्तम आनंद की हत्या का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस हत्याकांड की जांच पर राज्य सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद साजिश की आशंका सही साबित हो गई. फुटेज देखते ही पुलिस समझ गई कि मामला गड़बड़ है. जज साहब की मौत सड़क हादसा नहीं बल्कि मर्डर है. अब सवाल उठता है कि आखिर कौन है वो शख्स, जो इस कत्ल की साजिश को पर्दे के पीछे बैठकर बुन रहा था? कौन है वो, जिसके इशारे पर सरेआम एडीजे का मर्डर किया गया? धनबादः अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद बुधवार की सुबह सैर पर निकले थे. एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मारकर मौत की नींद सुला दिया. वे इलाके के कुछ हाई-प्रोफाइल हत्या के मामलों की सुनवाई कर रहे थे. हाल ही में उन्होंने कुछ अपराधियों की बेल खारिज की थी. ये कोई बड़ी साजिश हो सकती है. pic.twitter.com/RMmM6cMB8L
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











